लाइव न्यूज़ :

विटामिन-C से भरपूर 6 फल, ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने में हैं सहायक, डाइट में करें शामिल

By संदीप दाहिमा | Published: January 21, 2022 7:04 AM

Open in App
1 / 6
सर्दियों में अमरूद खाने का अलग ही मजा होता है। कच्चे अमरूद को काला नमक और लाल मिर्च के साथ खाने में खाने से स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा, अमरूद कई पोषक तत्वों के लिए भी जाना जाता है। इसे खाने से वजन कम करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और डायबीटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2 / 6
यह एक ऐसा शक्तिशाली फल है, जो सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, मात्र 100 मिलीग्राम कीवी आपको 74।7 ग्राम विटामिन सी प्रदान करता है। समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें।
3 / 6
इसमें कोई शक नहीं है कि स्ट्रॉबेरी विभिन्न शक्तिशाली पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी और फैट नहीं होता है।
4 / 6
बेशक यह थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन इसके नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। आप इन दिनों रोजाना एक गिलास अनार का जूस या सलाद में खा सकते हैं। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
5 / 6
सर्दियां शुरू होते ही बाजार में संतरे बिकने लगते हैं। संतरे में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने, आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
6 / 6
सभी लोगों को अंगूर खाना पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ अंगूर को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। विटामिन सी के अलावा इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यआयरन की कमी को दूर करने में मदद करेंगे ये 3 नेचुरल तरीके, दूर होगी समस्या

स्वास्थ्यदिन की शुरुआत सलाद और सब्जियों से करने से स्थिर रहता है ब्लड शुगर, कम होता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

स्वास्थ्य7 घंटे से कम सोने से बढ़ता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, भूलकर भी न करें ये काम

स्वास्थ्यBenefits Of Chirata: करिये आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर चिरायता का सेवन, कई बीमारियां रहेंगी सदा के लिए दूर, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यSuperfood Sattu: बेहद फायदेमंद होता है सत्तू, गर्मी के मौसम में जरूर करें इसका सेवन, मिलेंगे कई फायदे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यAmerica: जॉनसन एंड जॉनसन कैंसर के सभी मुकदमों को निपटाने के लिए 6.5 बिलियन डॉलर अदा करेगी

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन दिवस विशेष: अस्थिरोग के निदान और जागरूकता का प्रयास

स्वास्थ्यकोविशील्ड से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बहुत कम! 10 लाख में से 7 लोगों के प्रभावित होने की संभावना, पूर्व आईसीएमआर वैज्ञानिक का दावा

स्वास्थ्यकोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बोली एस्ट्राजेनेका- "हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है..."

स्वास्थ्य27 फीसदी वयस्क के साथ भारत दुनिया में तंबाकू का उपयोग करने वाली आबादी में दूसरे स्थान पर