लाइव न्यूज़ :

बीते साल बढ़ा मोबाइल एप आधारित भुगतान, 163 फीसदी से बढ़कर हुआ 287 अरब डॉलर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 17, 2020 16:47 IST

Open in App
1 / 10
बीते साल यानी 2019 में देश में मोबाइल एप आधारित भुगतान 163 प्रतिशत बढ़कर 287 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
2 / 10
इन एप द्वारा किया जाने वाले मोबाइल भुगतान शामिल है, जिसमें खाते-से-खाते में स्थानांतरण और खातों में स्टोर वैल्यू अकाउंट यानी एप में खाते में रखी राशि शामिल है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
3 / 10
‘भारतीय मोबाइल भुगतान बाजार रिपोर्ट’ में कहा गया है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) लेनदेन 24 प्रतिशत बढ़कर 204 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इनमें ऑनलाइन और एप के जरिये भुगतान शामिल है।
4 / 10
रिपोर्ट में कहा गया है कि भुगतान एप्स के जरिये अब बड़ी संख्या में लेनदेन होता है। मोबाइल फोन खाते का रिचार्ज, बिलों का भुगतान आदि से मोबाइल के जरिये भुगतान लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
5 / 10
दिलचस्प तथ्य यह है कि 2019 में एटीएम से निकासी पहली बार मूल्य के हिसाब से कार्ड और मोबाइल भुगतन से कम रहा है। प्रत्येक एटीएम निकासी पर भारतीयों ने कार्ड या मोबाइल फोन के जरिये दो लेनदेन किए हैं।
6 / 10
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के फिनेटक विश्लेषक संपत शर्मा नारियानूरी ने कहा कि हाल के बरसों में नकदीरहित भुगतान में जो तेजी आई है, वह कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई सुस्ती के मद्देनजर जारी नहीं रह पाएगी।
7 / 10
उन्होंने कहा कि मौजूदा सामाजिक दूरी उपायों और नकदी तथा कार्ड के इस्तेमाल को लेकर चिंता के बीच हमारा अनुमान है कि मोबाइल भुगतान कार्ड के जरिये भुगतान से बड़ी बढ़त ले लेगा।
8 / 10
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में नकदीरहित भुगतान ने 2019 में रफ्तार पकड़ी है। 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में कार्ड और मोबाइल भुगतान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 20 प्रतिशत के बराबर रहा।
9 / 10
इससे पिछले साल की समान तिमाही में यह 13 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में दुकानों के जरिये खुदरा खरीद 781 अरब डॉलर रही। कार्ड और मोबाइल भुगतान का इसमें हिस्सा सिर्फ 21 प्रतिशत रहा।
10 / 10
रिपोर्ट कहती है कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों में जो गिरावट आई है उसका सीधा असर नकदीरहित भुगतान पर पड़ेगा। हालांकि, इसके बीच मोबाइल भुगतान लोकप्रिय बना रहेगा, क्योंकि नकदी और कार्ड के इस्तेमाल को लेकर लोग आशंकित हैं।
टॅग्स :एटीएम कार्डपेटीएमफोनगूगल पे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये