लाइव न्यूज़ :

"किसी संगठन को अहंकार से पोषित होकर छाती पीटने की जरूरत नहीं", मोहन भागवत ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाने के विषय में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2024 09:45 IST

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आरएसएस को वास्तव में अपने 100 वर्ष पूरे करने की जरूरत है?

Open in App
ठळक मुद्देसंघ प्रमुख ने कहा कि क्या आरएसएस को वास्तव में अपने 100 वर्ष पूरे करने की जरूरत है?मोहन भागवत ने कहा कि क्या संघ के 100 साल पूर्ण होने पर कोई उत्सव होना चाहिएमुझे लगता है कि किसी संगठन को अहंकार से पोषित होने और छाती पीटने की जरूरत नहीं है

नागपुर: आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर एक किताब में इस बात का जिक्र है कि सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से 100 फीसदी मतदान की अपील की थी, जिसका 2014 के चुनावों में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम देखने को मिला था।

संघ के 100 होने पर किताब प्रकाशित करने वाले हिंदुस्तान प्रकाशन संस्था के अध्यक्ष रमेश पतंगे ने चुनाव में भारी मतदान के लिए अपील करने के लिए मोहन भागवत की तारीफ की।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीते गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" के नाम से किताब का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन करने वाले पतंगे ने कहा कि भागवत ने 2013 में अपने एक भाषण में 100 फीसदी मतदान का आह्वान किया था. जिसका परिणाम 2014 में भाजपा के पक्ष में देखा गया।

पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आरएसएस को वास्तव में अपने 100 वर्ष पूरे करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "यह अक्सर चर्चा के दौरान उठाया जाता है कि क्या संघ के 100 साल पूर्ण होने पर कोई उत्सव होना चाहिए। मुझे लगता है कि किसी संगठन को अहंकार से पोषित होने और छाती पीटने की जरूरत नहीं है।"

संघ प्रमुख ने कहा, "आरएसएस का लक्ष्य ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना है, जो संगठन के आदर्शों को आत्मसात करें। एक बार बालासाहेब देवरस ने कहा था कि आरएसएस जयंती मनाने के लिए नहीं है। इसका काम जल्द से जल्द पूरा करना था, लेकिन इसमें इतने साल लग गये।"

भागवत ने कहा, "इसके अलावा बदलते समय में भी आरएसएस कार्यकर्ताओं का दृष्टिकोण अपरिवर्तित रहना चाहिए और उनका ध्यान केवल और केवल अपने लक्ष्यों पर होना चाहिए।"

मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 30 साल के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने देश के लिए तपस्या, निस्वार्थ कार्य और नई पीढ़ी में ऐतिहासिक ज्ञान की कमी पर प्रकाश डाला और स्थायी समृद्धि का आग्रह किया।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसSanghRashtriya Swayamsevak Sangh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर