लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2019: महाराष्ट्र की 48 में से 43 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना की बढ़त, मुम्बई दक्षिण सीट से मिलिंद देवड़ा पीछे

By धीरज पाल | Published: May 23, 2019 7:37 AM

Maharashtra General Election Results/Vote Counting 2019:लोकसभा चुनाव के समाप्त के बाद आए एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को एकतरफा जीत मिलती दिख रही है। इस बार एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना 38-42 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव मतगणना का लाइव अपडेट...

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है और रुझान आना शुरू हो गएइस बार एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना 38-42 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है

17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आज (23 मई) को घोषित होंगे। महाराष्ट्र की 48 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। दोपहर तक के रुझानों तक महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों में से 43 सीट पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है।

 महाराष्ट्र के सभी सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच सीधे टक्कर है। लोकसभा चुनाव के समाप्त के बाद आए एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को एकतरफा जीत मिलती दिख रही है। वहीं, एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना 38-42 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें और शिवसेना 18 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं, एनसीपी को 4 और कांग्रेस को 2 सीट ही प्राप्त हो सका था। एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में इस बार कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिलने की संभावना है।   

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव मतगणना का लाइव अपडेट...

- मावल सीट से शिवसेना के श्रीरंग आप्पा चंदु बारणे आगे चल रहे हैं, एनसीपी से पार्थ पवार पीछे चल रहे हैं।- मुम्बई दक्षिण सीट पर शिवसेना से अरविंद गणपत सावंत आगे चल रहे है, मिलिंद देवड़ा पीछे चल रहे हैं। - मुम्बई उत्‍तर सीट पर बीजेपी से गोपाल शेट्टी आगे हैं, कांग्रेस से उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही है। - मुम्बई उत्‍तर मध्‍य सीट से बीजेपी से पुनम महाजन आगे, कांग्रेस से प्रिया दत्त पीछे- मुम्बई उत्‍तर पश्चिम सीट से शिवसेना प्रत्याशी गजानन कीर्तिकर आगे, कांग्रेस से संजय निरुपम आगे।   - बारामती सीट से एनसीटी प्रत्याशी सुप्रिया सुले आगे,बीजेपी की कांचन कुल पीछे - 10:30 AM मुबंई की सभी 6 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना आगे

 

- 10:05 AM महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 47 सीटों के रुझान आ गए है। - 10:00 AM महाराष्ट्र में 48 सीटों में से 33 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है। - 09:55 AM कांग्रेस -एनसीपी 14 सीटों पर आगे चल रही है। - 9:50 AM बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले पीछे, बीजेपी की कांचन कुल आगे हैं।-09:45 AM परभणी सीट पर शिवसेना से संजय जाधव आगे चल रहे हैं। - 9 :30AM  सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे आगे- 08:45 AM मावल सीट से कांग्रेस से शरद पवार के पोते पार्थ अजित पवार पीछे- 08:30 AM पहले रुझान में एनडीए 21 सीटों पर बढ़त बनाई, कांग्रेस को 10 सीटों पर आगे है।  - 08:oo AM महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर 863 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।-  07:45 AM इनमें से 75 उम्मीदवार महिलाएं हैं।- 07:30 AM- पहला रुझान सुबह 8 बजे आयेगा। 

 महाराष्ट्र की इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर...- दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा चुनावी मैदान में हैं- उत्तर-मध्य मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त पर रहेगी नजर- मावल सीट से शरद पवार के पोते पार्थ अजित पवार मैदान में हैं- बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को चुनावी मैदान में उतारा है- नासिक सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल चुनावी मैदान में हैं। 

जानिए कब हुए महाराष्ट्र में मतदान 

11 अप्रैल- रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर18 अप्रैल- अकोला, बुलढाना, हिंगोली, अमरावती, परभणी, नांदेड़, उस्मानाबाद, बीड, सोलापुर, लातूर23 अप्रैल- रावेर, जलगांव, औरंगाबाद, जालन, पुणे, बारामती, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, कोल्हापुर, हटकानांगले29 अप्रैल- नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी, मुंबई उत्तर-पश्चिम 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaran Seat Violence: छपरा हिंसा में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तीन अंगरक्षकों पर गाज, निलंबित

भारतArvind Kejriwal On Chaudhry Fawad: केजरीवाल के 'एक्स' पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की घुसपैठ, जवाब में केजरीवाल ने धो डाला

भारतKarakat Lok Sabha Constituency: 'अपहरण, डकैती, हत्या, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतFact Check: क्या चुनावों में गारंटी देकर बाद में भूल जाते हैं मोदी? अमित शाह ने किसके लिए दिया बयान, वायरल वीडियो अधूरी, जानें सच्चाई

भारतLok Sabha Election Phase 6th: ऊंगली दिखाओ, रसमलाई खाओ, फ्री में दुकानदार ने क्यों बांटी रसमलाई

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai: बीएमसी ने 30 मई से शहर में 5 फीसदी पानी कटौती की घोषणा की, यहां जानिए पूरा विवरण

भारतPune Porsche Crash: पुलिस ने किया खुलासा, ड्राइवर पर आरोपी के परिजन ने बनाया दबाव, रिश्वत की भी पेशकश की

भारतGreater Noida: जानलेवा निकला 'मैडम मोमो' का मोमोज, 20 लोग बीमार, दो आईसीयू में भर्ती

भारतराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारिता धर्म पर उठाया सवाल, कहा-मोदी का इंटरव्यू लेने 3 मिनट मक्खन लगाते हैं

भारतअरविंद केजरीवाल बोले- 'मेरे बाद ममता बनर्जी और पिनरई विजयन का नंबर था', इस्तीफा न देने के सवाल पर भी दिया जवाब