लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कश्मीरियों की मौज, पिछले साल के मुकाबले बढ़ी पर्यटकों की संख्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 15, 2023 14:53 IST

इस साल पहले नौ महीनों में कश्मीर आने वाले 21 लाख के करीब टूरिस्टों में से 9.31 लाख ने हवाई जहाज से भी यात्रा की थी। हालांकि टूरिस्ट सीजन में हवाई यात्रा के दाम हर बार की तरह इस बार भी आसामान छूते रहे हैं पर यह आने वाले पर्यटकों के मनोबल कम नहीं कर पाए।

Open in App

श्रीनगर: इस बार कश्मीरियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सितम्बर के अंत तक कश्मीर आने वालों की संख्या के 21 लाख के आंकड़े को पार करने से अब उन्हें लगने लगा है कि वर्ष 2023 टूरिस्टों के आंकड़ों को लेकर कोई नया रिकार्ड बनाएगा क्योंकि पिछले साल का रिकार्ड टूटने के कगार पर है। यही नहीं इस बार सितम्बर अंत तक 27292 विदेशी टूरिस्टों के कश्मीर आने से उनका भी एक नया रिकार्ड बना है।

पिछले साल हालांकि सितम्बर के अंत तक कश्मीर आने वालों की संख्या 26.3 लाख थी। और इस बार अभी तीन महीनों के आंकड़े शामिल करना बाकी है। दरअसल इस बार जल्दी बर्फबारी होने के कारण अक्तूबर और नवम्बर में भी टूरिस्टों का रेला कश्मीर की ओर है पर उनकी गिनती न किए जाने से परिदृश्य साफ नहीं है पर कश्मीरियों कोउम्मीद है कि बर्फ की मौज लूटने कश्मीर आने वाले इस बार एक नया रिकार्ड जरूर बनाएंगें और यह आंकड़ा उनके 30 सालों के आतंकवाद से मिले दर्द पर मलहम साबित होगा।

पर्यटन विभाग द्वारा मुहैया करवाए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल सबसे अधिक टूरिस्ट जून महीने में आए थे। आंकड़ों के बकौल, इस साल जून में 436734 पर्यटकों का आंकड़ा अभी तक का सबसे बड़ा है जिसमें 1898 विदेशी पर्यटक भी थे। हालांकि इस साल अभी तक सबसे कम पर्यटक जनवरी में आए थे। जनवरी में ये आंकड़ा 124579 था।

इस साल पहले नौ महीनों में कश्मीर आने वाले 21 लाख के करीब टूरिस्टों में से 9.31 लाख ने हवाई जहाज से भी यात्रा की थी। हालांकि टूरिस्ट सीजन में हवाई यात्रा के दाम हर बार की तरह इस बार भी आसामान छूते रहे हैं पर यह आने वाले पर्यटकों के मनोबल कम नहीं कर पाए। हालांकि कश्मीर के टूरिज्म से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार से हवाई यात्रा के किरायों को थामने की अपील की है पर इस पर किसी ने अभी तक कान नहीं धरा है।

इतना जरूर था कि टूरिस्टों के आगमन की खुशी को कभी कभार आतंकी हमले और आम नागरिकों की हत्याएं झटके जरूर देती थी। लेकिन अब सच्चाई यही है कि कश्मीर में अब यह सब साथ-साथ हो चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuKashmir Tourism Development Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज