लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren News Live: शिबू सोरेन परिवार में कलह!, झामुमो सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता ने कहा- कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 19:03 IST

Hemant Soren News Live: सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता बनाने के किसी भी कदम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा तस्वीरें भी साझा की गईं। सदन में सबसे वरिष्ठ हूं और लगभग 14 साल तक विधायक रही हूं। मुख्यमंत्री को ईडी के हालिया समन से अटकलें शुरू हो गईं।

Hemant Soren News Live: राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने और बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच, सत्तारूढ़ सोरेन परिवार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को लेकर अनबन उभर आयी है। सीता ने खुले तौर पर कहा कि वह कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी पत्नी कल्पना मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद होंगी। सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता बनाने के किसी भी कदम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

संयोग से, मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा तस्वीरें भी साझा की गईं। जामा की विधायक ने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहती हूं कि केवल कल्पना सोरेन ही क्यों, जो विधायक भी नहीं हैं और उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव भी नहीं है।’’

दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता ने सवाल उठाया कि किस परिस्थिति में उनका (कल्पना का) नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर लिया जा रहा है, जबकि पार्टी में इतने सारे वरिष्ठ नेता हैं। विधायकों की बैठक में सीता सोरेन मौजूद नहीं थीं। वह कुछ निजी कारणों से शहर से बाहर थीं और शाम को रांची पहुंचेंगी। करीब 14 साल से विधायक सीता ने कहा, ‘‘मैं उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध करूंगी...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें बागडोर सौंपी जा सकती है। अगर वे एक परिवार से चुनाव करना चाहते हैं, तो मैं सदन में सबसे वरिष्ठ हूं और लगभग 14 साल तक विधायक रही हूं।’’

एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि विधायकों की बैठक के दौरान कई विधायक अनुपस्थित थे। इस महीने की शुरुआत में, सोरेन ने अपनी पत्नी के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था और इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शिगूफा करार दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘निकट भविष्य में मेरी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह से भाजपा का शिगूफा है...उन्हें बागडोर सौंपने की अटकलें भाजपा द्वारा झूठी कहानी गढ़ने के लिए बुना गया ताना-बाना है।’’

दिसंबर में सत्तारूढ़ झामुमो के गांडेय विधायक सरफराज अहमद के अचानक इस्तीफे के साथ-साथ मुख्यमंत्री को ईडी के हालिया समन से अटकलें शुरू हो गईं। विपक्षी दल भाजपा ने दावा किया है कि अहमद को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था ताकि मुख्यमंत्री की पत्नी ईडी के समन के संबंध में किसी भी स्थिति में गांडेय से चुनाव लड़ सकें। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडJharkhand Assemblyशिबू सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला