लाइव न्यूज़ :

Geeta Koda: झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एकमात्र कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने थामा 'कमल'

By एस पी सिन्हा | Published: February 26, 2024 4:37 PM

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इधर, गीता कोड़ा ने कांग्रेस का ’हाथ’ छोड़कर ’कमल’ फूल थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगीता कोड़ा ने कांग्रेस का ’हाथ’ छोड़कर ’कमल’ फूल थाम लियावह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैंप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी में शामिल करवाया

रांची:झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ा झटका लगा है। सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा का "कमल" थाम लिया है। गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इधर, गीता कोड़ा ने कांग्रेस का ’हाथ’ छोड़कर ’कमल’ फूल थाम लिया।

दरअसल, झारखंड से कांग्रेस की गीता कोड़ा एकमात्र सांसद हैं। सूत्रों ने बताया कि गीता कोड़ा झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन से नाराज थीं। गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थामने से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का झारखंड में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। हालांकि, गीता कोड़ा ने कभी खुलकर कांग्रेस छोड़ने की बात नहीं कही। जब भी उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। लेकिन, काफी दिनों से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चल रही थीं। यहां तक कि पिछले दिनों प्रभारी की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं। 

गीता कोड़ा साल 2009 से 2019 तक 2 बार विधायक रह चुकी हैं। वह पहली बार सिंहभूम लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। बता दें कि मधु कोड़ा सितंबर 2006 से अगस्त 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इंडिया गठबंधन के सदस्यों के बीच मतभेदों को उजागर करते हुए झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि क्या यह गठबंधन अस्तित्व में है? पश्चिम बंगाल और पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के हालिया कदमों का जिक्र करते हुए मरांडी ने कहा कि इंडिया का गठबंधन अस्तित्व में नहीं था और भविष्य में भी यह अस्तित्व में नहीं आएगा।

टॅग्स :मधु कोड़ाझारखंडBJPकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारLok Sabha Election 2024: मंच पर फिसले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मीसा भारती ने थामा हाथ, बच गई जान

क्राइम अलर्टझारखंड: रांची में म्यूजिक को लेकर विवाद, गुस्साए हमलावर ने DJ संचालक को मारी गोली

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: राहुल और प्रियंका गांधी बचेंगे, हार ठीकरा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर फूटेगा और नौकरी जाएगी, शाह ने कहा- आप लोगों को 400 पार कराना है...

भारतBihar Politics News: अग्निपथ योजना को खत्म करेंगे, राहुल गांधी ने कहा- चुनाव बाद ईडी अडानी को लेकर नरेंद्र मोदी से करेगी पूछताछ

भारतMaharashtra-Telangana-Karnataka MLC Elections: फिल्म निर्देशक अभिजीत पानसे होंगे मनसे प्रत्याशी, तेलंगाना में मतदान जारी, पूर्व विधायक रघुपति भट्ट संस्पेंड

भारत अधिक खबरें

भारतRajkot Gaming Zone Fire: 'हम अब राज्य सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते', गुजरात HC की सरकार को खरी-खरी

भारतSwati Maliwal Controversy: "बिभव कुमार को जमानत मिली तो मुझे और मेरे परिवार को खतरा हो सकता है", कोर्ट में रोते हुए बोलीं स्वाति मालीवाल

भारतBihar Lok Sabha Election: तेजस्वी ने कहा, 'नौकरी मिलेगी फटाफट', हंसने लगे राहुल गांधी

भारतFact Check: फर्जी है RSS के नाम पर वायरल हुआ लेटर, संघ ने नहीं किया पश्चिमी दिल्ली से AAP उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा

भारतMaharashtra SSC Result 2024: नतीजे हुए घोषित, 5.58 लाख कैंडिडेट के आए 75 फीसदी अंक, टॉप पर कोंकण