लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche crash case: फोरेंसिक विभाग के प्रमुख तावरे और सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हालनोर ने कर दिया कांड, पैसा के सामने बिके!, पुणे केस में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2024 2:03 PM

Pune Porsche crash case: ससून सर्वोपचार रुग्णालय के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. अजय तावरे और सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हालनोर को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देPune Porsche crash case: कार नाबालिग कथित रूप से चला रहा है।Pune Porsche crash case: हादसा हुआ, उस समय किशोर नशे में था।Pune Porsche crash case: डॉ. तावरे के निर्देश पर किया गया था।

Pune Porsche crash case: पुणे पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि कार हादसे में कथित रूप से शामिल 17 वर्षीय लड़के के रक्त के नमूनों को ससून सर्वोपचार रुग्णालय के एक चिकित्सक के कहने पर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था और किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों को लड़के के रक्त का नमूना बता दिया गया था। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि नाबालिग के पिता ने चिकित्सक से बात की थी और उसे कोई लालच देकर रक्त के नमूने बदलने को कहा था। पुणे में 19 मई की सुबह तेज रफ्तार से जा रही ‘पोर्श’ कार की टक्कर लगने से दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। यह कार नाबालिग कथित रूप से चला रहा है। पुलिस का दावा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय किशोर नशे में था।

कुमार ने बताया कि उन्होंने ससून सर्वोपचार रुग्णालय के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. अजय तावरे और सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हालनोर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूनों को किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों से बदल दिया गया था और ऐसा डॉ. तावरे के निर्देश पर किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि डॉ. तावरे के निर्देश पर किशोर के रक्त के नमूनों को कूड़ेदान में फेंक दिया गया था और उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए थे। कुमार ने कहा, ‘‘जांच में यह भी पता चला कि किशोर के पिता ने ही डॉ. अजय तावरे से बात की थी और उन्हें कोई लालच देकर रक्त के नमूने बदलने को कहा था।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए उन्होंने किशोर का एक और नमूना लिया था और इसे किसी अन्य अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे अस्पताल की रिपोर्ट से पता चला कि ससून अस्पताल में किशोर के रक्त की रिपोर्ट में हेरफेर किया गया था क्योंकि दोनों रिपोर्ट के डीएनए (रक्त के नमूने) मेल नहीं खाते।’’

उन्होंने बताया कि दोनों चिकित्सकों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस ने (आरोपी किशोर का) एक और नमूना लिया होगा। कुमार ने कहा, ‘‘इस बात की जांच की जा रही है कि किसके रक्त के नमूने एकत्र कर किशोर के रक्त के नमूने से बदले गए। हमने ससून अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा कि किशोर के खिलाफ जिस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें भारतीय दंड की धाराएं 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना), 120 बी (आपराधिक साजिश) और अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौजूदा मामले में किशोर के पिता को सह-आरोपी बनाया है।’’ किशोर को शुरुआत में किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी थी।

और उसे सड़क दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखने के लिए भी कहा था लेकिन उसके साथ नरमी बरते जाने पर हुई आलोचना और पुलिस द्वारा पुनरीक्षण याचिका दायर किए जाने के बाद उसे पांच जून तक हिरासत केंद्र में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में किशोर के पिता और उसके दादा को गिरफ्तार किया है। किशोर के पिता एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMonsoon Update: उत्तर-पश्चिम भारत में इस तारीख के बीच पहुंंचेगा मानसून, अगले 3 से 5 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बर्षा

क्राइम अलर्टAkola and Palghar minor girl rape: नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 6 अरेस्ट, दोनों केस की कहानी जानिए

क्राइम अलर्टMuzaffarpur sexual exploitation: खूब सैलरी देंगे, लालच देकर लड़कियों को दिया जॉब, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, दरिंदों ने बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए

भारतMumbai North West LS seat row: उद्धव गुट की शिवसेना खटखटाएगी अदालत का दरवाजा , कहा 'हमने सीट जीत ली है'

भारतAssembly Polls 2024 UPDATES: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टIIT Kharagpur: छात्रा देविका पिल्लई का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका मिला, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा..

क्राइम अलर्टSex Workers Chat: पत्नी के रहते 'सेक्स वर्कर' से पति ने की चैट, 5 मिलियन पाउंड का मुकदमा, टूटा पति-पत्नी का रिश्ता

क्राइम अलर्टAuto Driver Killed: बेरहम कार चालक... पत्नी से छीना सुहाग, बच्चे हुए अनाथ, पार्किंग विवाद में गई जान

क्राइम अलर्टMeerut boy Girl shot: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया, युवक के घरवालों ने शादी कहीं और तय कर दी और वह...

क्राइम अलर्टखूबसूरत हसीना बनकर भारतीय सैन्य अधिकारियों को फंसा रहे हैं पाकिस्तानी जासूस, फैलाया है जाल, जांच में आया सामने