लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Severe Heat: राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव जारी, कई शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार, यहां देखें डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2024 1:33 PM

Rajasthan Severe Heat: पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Severe Heat: मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।Rajasthan Severe Heat: अजमेर के सराना गांव निवासी 40 वर्षीय मोती सिंह की मौत हो गई। Rajasthan Severe Heat: गर्मी के प्रकोप से बचाव, जांच, दवा एवं उपचार सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

Rajasthan Severe Heat: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां रविवार को लू-तापघात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच चिकित्सा विभाग ने भीषण गर्मी के प्रबंधन के लिए चिकित्सा संस्थान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग में अनेक जगह ‘हीटवेव व तीव्र हीटवेव’ दर्ज की गई। इस दौरान फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने एक बयान में बताया कि लू-तापघात के चलते रविवार को अजमेर के सराना गांव निवासी 40 वर्षीय मोती सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूर मोती सिंह की शनिवार को रूपनगढ़ गांव में ट्रैक्टर में पत्थर भरते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले सीएचसी रूपनगढ़ लाया गया और यहां से उसे जिला अस्पताल किशनगढ़ रेफर किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि रास्ते में ही मोती सिंह की मौत हो गई। इस बीच ‘हीटवेव प्रबंधन’ के तहत अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी एवं तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिलों में चिकित्सा संस्थान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव, जांच, दवा एवं उपचार सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि ‘हीटवेव’ (भीषण गर्मी के प्रकोप) से पीड़ित रोगियों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, हेल्पलाइन 1070 एवं एम्बुलेंस सेवा 104 एवं 108 उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राजस्थान चिकित्सा राहत समिति (आरएमआरएस) निधि का युक्ति संगत उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में तेज गर्म हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

टॅग्स :हीटवेवराजस्थानजयपुरमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMonsoon Update: उत्तर-पश्चिम भारत में इस तारीख के बीच पहुंंचेगा मानसून, अगले 3 से 5 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बर्षा

भारतChhattisgarh School Closed: भीषण गर्मी ने किया बेदम, छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ाईं, जानें शेयडूल

क्राइम अलर्टयुवती से हुई बहस तो युवक ने किया कत्ल, मध्य प्रदेश से अपहरण के बाद राजस्थान में वारदात को दिया अंजाम

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान को धमकी देने वाले यूट्यूबर पुलिस हिरासत में, कोर्ट ने 18 जून तक बढ़ाई रिमांड; मुंबई पुलिस ने राजस्थान से की गिरफ्तारी

भारतWeather Update Today: दिल्लीवालों को लू से अभी नहीं मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हीटवेव का प्रकोप बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: जेडीयू सांसद ने मुसलमानों और यादवों के लिए काम करने से किया इनकार, सांसद ने स्पष्ट रूप से बताई वजह

भारतमणिपुर हिंसा पर अमित शाह ने कहा- जातीय विभाजन को पाटने के लिए मैतई और कुकी दोनों समुदाय से करेंगे बात

भारततेलंगाना: कांग्रेस विधायक ने बकरीद की शुभकामना देने वाले अपने पोस्टर पर विवाद के बाद माफी मांगी, पोस्टर में हरे रंग से गाय की आकृति दिखाई गई

भारतवायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी केरल की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

भारतKanchanjunga Express Accident: 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि, विपक्ष ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप