लाइव न्यूज़ :

Papua New Guinea landslide death: भूस्खलन से 670 लोगों की मौत, हजारों मकान बर्बाद, कई भयावह वीडियो जारी, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2024 5:38 PM

Papua New Guinea landslide death: एक्टोप्राक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) कहा, ‘‘वे अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देPapua New Guinea landslide death: पहले 60 मकान दबने का अनुमान जताया गया था। Papua New Guinea landslide death: बचावकर्मी जीवित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।Papua New Guinea landslide death: जमीन और मलबे के नीचे लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी है।

Papua New Guinea landslide death: अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को अनुमान जताया कि पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने कहा कि मौत का संशोधित आंकड़ा यमबली गांव और एंगा प्रांतीय अधिकारियों की इस गणना पर आधारित है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 150 से अधिक मकान दब गए हैं, जबकि पहले 60 मकान दबने का अनुमान जताया गया था। एक्टोप्राक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) कहा, ‘‘वे अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं।’’

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। रविवार तक केवल पांच शव और एक अन्य व्यक्ति का एक पैर बरामद किया गया था। पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भी राहत कार्य जारी है और बचावकर्मी जीवित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

एक्टोप्राक ने कहा कि सहायताकर्मियों ने छह से आठ मीटर (20 से 26 फुट) गहराई में जमीन और मलबे के नीचे लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी है। इस बीच, दक्षिण प्रशांत द्वीप की सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि क्या उसे अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आधिकारिक तौर पर अनुरोध करने की आवश्यकता है। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण लोग दब गए थे।

टॅग्स :भूकंपसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वMalawi Vice President plane crash: विमान दुर्घटना में मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और 9 अन्य की मौत, लापता विमान चिकनगावा जंगल में मिला...

भारतइंडियन आर्मी की मेजर राधिका सेन को मिलेगा यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके बारे में

विश्वPapua New Guinea landslide: सबसे बड़ा डर, लाशें सड़ रही हैं, पानी बह रहा और रोग फैलने का गंभीर खतरा, पीएम मोदी ने कहा- भारत हरसंभव मदद करने के लिए तैयार

विश्वPapua New Guinea landslide: 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन, इमारतों और खाद्य उद्यान को बड़ा नुकसान, पापुआ न्यू गिनी में हालात बहुत खराब, राहत और बचाव तेज, देखें वीडियो

विश्वतेल अवीव में हमास के हमले के बाद इजराइल का पलटवार, राफा में 35 लोगों की मौत, जानें शीर्ष 10 अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वChina lending rate: कर्ज को सस्ता नहीं किया, विनिर्माण और रियल एस्टेट में बुरा हाल!, चीनी केंद्रीय बैंक ने की घोषणा

विश्वIsrael Hamas War: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध कैबिनेट भंग की, लड़ाई जारी

विश्वखालिस्तानी आतंकी पन्नू हत्या की साजिश रचने का आरोपी निखिल गुप्ता का हुआ प्रत्यर्पण, चेक रिपब्लिक से लाए गए अमेरिका: रिपोर्ट

विश्वPakistan: ईद-उल-अजहा से पहले टमाटर की कीमतें 200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचीं, हाहाकार मचा

विश्वक्या जस्टिन ट्रूडो 2025 में G7 के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेंगे? कनाडाई पीएम ने दिया यह जवाब