लाइव न्यूज़ :

Papua New Guinea landslide: 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन, इमारतों और खाद्य उद्यान को बड़ा नुकसान, पापुआ न्यू गिनी में हालात बहुत खराब, राहत और बचाव तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 27, 2024 12:17 PM

Papua New Guinea landslide: पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भी राहत कार्य जारी है और बचावकर्मी जीवित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPapua New Guinea landslide: भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए।Papua New Guinea landslide: इमारतों, खाद्य उद्यानों को बड़ा नुकसान हुआ।Papua New Guinea landslide: देश की आर्थिक जीवन रेखा पर बड़ा प्रभाव पड़ा।

Papua New Guinea landslide: पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में हालात बहुत ही खराब है। पापुआ न्यू गिनी सरकार ने कहा कि शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 2000 से अधिक लोगों की मौत हुई। पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय आपदा केंद्र ने कहा कि देश के उत्तरी भाग के एक दूरदराज के गांव में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग दब गए। राष्ट्रीय आपदा केंद्र के एक अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे एक पत्र में कहा कि भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए और इमारतों, खाद्य उद्यानों को बड़ा नुकसान हुआ और देश की आर्थिक जीवन रेखा पर बड़ा प्रभाव पड़ा।

पापुआ न्यू गिनी सरकार ने कहा है कि शुक्रवार को हुए भूस्खलन के कारण ‘‘2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन’’ हो गए है। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी।

सरकार का आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी के आंकड़ों से करीब तिगुना है। संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक को रविवार को लिखे गए एक पत्र में दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने कहा कि भूस्खलन में ‘‘2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए’’ और ‘‘बड़ा विनाश’’ हुआ।

भूस्खलन के बाद से हताहत हुए लोगों की संख्या का अनुमान व्यापक रूप से अलग-अलग है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारियों ने पीड़ितों की संख्या कैसे गिनी। ऑस्ट्रेलिया ने पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन स्थल पर मदद के लिए विमान और अन्य उपकरण भेजने की सोमवार को तैयारी की।

पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई बारिश के बाद यह आशंका पैदा हो गई है कि जिस कई टन मलबे में सैकड़ों ग्रामीण दबे हैं, वह खतरनाक रूप से अस्थिर हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि उनके अधिकारी शुक्रवार से पापुआ न्यू गिनी के अपने समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में मारे गए छह लोगों के शव बरामद हुए हैं।

टॅग्स :भूकंपभूस्खलनऑस्ट्रेलियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेल अवीव में हमास के हमले के बाद इजराइल का पलटवार, राफा में 35 लोगों की मौत, जानें शीर्ष 10 अपडेट

विश्वPapua New Guinea landslide death: भूस्खलन से 670 लोगों की मौत, हजारों मकान बर्बाद, कई भयावह वीडियो जारी, देखें

विश्वपापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 300 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

विश्वIsrael–Hamas war: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश बेअसर, इजरायल ने नहीं रोकी बमबारी, जबालिया में की एयर स्ट्राइक

स्वास्थ्यCovid new flirt variants: आखिर क्या है "फ्लर्ट" वेरिएंट, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर तेजी से फैल रहा!, कहां से आए और क्या वे चिंता का कारण हैं?, जानिए एक्सपर्ट की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वTexas-Oklahoma-Arkansas Tornadoes: दो बच्चों सहित 18 लोगों की मौत, 100 मकान तबाह और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर, देखें भयावह वीडियो

विश्वहमास ने कई महीनों में पहली बार तेल अवीव की ओर 'बड़ा मिसाइल हमला' किया

विश्वहिजबुल्ला लीडर ने इजरायली PM बेंजेमिन नेत्यानाहू को दी खुली धमकी, 'जल्द आपको और भी सरप्राइज..'

विश्वFA Cup final: यहां के हम सिकंदर!, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराकर एफए कप पर किया कब्जा, यूरोपा लीग में प्रवेश

विश्वUEFA Women’s Champions League 2023-24: आठ बार की विजेता ल्योन पर 2-0 से जीत, बार्सिलोना ने किया धमाल, तीसरी महिला चैंपियंस लीग ट्रॉफी पर कब्जा