लाइव न्यूज़ :

Varanasi Lok Sabha Seat: यहां मोदी हैं सांसद, कमरे में महिला ने मनोज तिवारी को बनाया बंधक, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 27, 2024 12:15 IST

Varanasi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। सातवें चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए लोकसभा की बची हुई सीटों पर जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी पीएम मोदी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिए मनोज तिवारी को बनाया बंधक वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं पीएम मोदी

Varanasi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। सातवें चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए लोकसभा की बची हुई सीटों पर जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारीवाराणसी लोकसभा में पीएम मोदी के प्रचार के लिए पहुंच गए हैं। वह लगातार लोगों से मिल रहा हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें काशी में एक महिला ने बंधक बना लिया है।

तिवारी ने लिखा, जब मनोज तिवारी को काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिये बनाया बंधक। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, मनोज तिवारी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि जब वह प्रचार के दौरान लोगों से मिल रहे थे तो एक महिला ने उन्हें रोक लिया। महिला ने अपने बेटे को फोन किया, जल्दी आओ घर पर मनोज तिवारी आए हैं।

अरे जल्ही आओ हीरो हैं वह घर पर बैठे हैं। इधर मनोज तिवारी तब तक महिला के घर में बैठे जब तक कि महिला के बेटे ने मनोज तिवारी से मुलाकात नहीं की। महिला के बेटा आया, मनोज तिवारी से मिला। मनोज तिवारी ने कहा कि इसे मैंने पहचान लिया है, उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक वोटों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां से जीताना है।

वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

साल 2014 में पहली बार वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुए। साल 2019 में दोबारा रिकॉर्ड मतों से जीते। अब तीसरी बार पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस सीट पर सातवें चरण के तहत मतदान होना है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास है कि यहां की जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा वाराणसी में लगना शुरू हो गया है।

टॅग्स :मनोज तिवारीवाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीनरेंद्र मोदीसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र