लाइव न्यूज़ :

आस्थाः मकर संक्रांति पर गंगा सागर में 31 लाख और प्रयाग में 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

By भाषा | Updated: January 15, 2020 20:32 IST

माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर बुधवार को लगभग 60 लाख लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने हल्की बारिश होने के बावजूद भोर से ही स्नान करना शुरू कर दिया था। मेला अधिकारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी

Open in App
ठळक मुद्देइस साल रिकॉर्ड टूट गया है। यह शांतिपूर्ण थी और तीर्थ यात्रियों ने भी इंतजामों की सराहना की है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्थिति पर नजर रख रही हैं। 

देश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देश बांग्लादेश व नेपाल से आए 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के मौके पर पवित्र गंगा और बंगाल की खाड़ी के समागम पर बुधवार को डुबकी लगाई।

प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीर्थ यात्रा के लिये यहां करीब 40 लाख श्रद्धालु जुटे जिसने “पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए”। उन्होंने कहा, “दोपहर तक, 31 लाख से ज्यादा लोग पवित्र स्थल पर डुबकी लगा चुके थे। अंतिम संख्या इससे कहीं ज्यादा बढ़ सकती है।”

मकर संक्रांति पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सागर द्वीप में डुबकी लगाने के लिये पहुंचते हैं और कपिल मुनि के मंदिर में प्रार्थना करते हैं। अधिकारियों ने कहा, “पिछले साल हमने द्वीप पर 20 लाख लोगों की संख्या दर्ज की थी।

इस साल रिकॉर्ड टूट गया है। यह शांतिपूर्ण थी और तीर्थ यात्रियों ने भी इंतजामों की सराहना की है।” अधिकारियों ने कहा कि कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित इस द्वीप पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्थिति पर नजर रख रही हैं। 

माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर बुधवार को लगभग 60 लाख लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने हल्की बारिश होने के बावजूद भोर से ही स्नान करना शुरू कर दिया था। मेला अधिकारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।

श्रद्धालुओं को मेले में भटकना न पड़े, इसके लिए मार्ग प्रदर्शित करते हुए बोर्ड रास्तों पर लगाये गये हैं। मेले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आयी। उन्होंने बताया कि माघ मेला में सुरक्षा के मद्देनजर आरएएफ., पीएसी, एनडीआरएफ एवं जल पुलिस भी बराबर चैकसी करती रही।

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने स्नान घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में भटक गये 45 महिला-पुरुष व 4 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया। मकर संक्रांति पर स्नान करने वाले प्रमुख संतों में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद और योग गुरु आनंद गिरि महाराज आदि शामिल रहे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालइलाहाबादममता बनर्जीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथगंगासागर मेलाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज