मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब गुरुवार को इंडियन सुपर लीग मैच में नयी टीम ओडिशा एफसी से भिड़ेगा जिसमें उसकी कोशिश घरेलू चरण की शुरुआत जीत से करने की होगी। मुंबई सिटी एफसी ने अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें से उसने एक में जीत हासिल की है जबकि चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ चेन्नई में पिछले रविवार को हुआ मुकाबला ड्रा रहा। मुंबई ने कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से शिकस्त दी। अब मेजबान टीम गुरुवार को जीत से और अंक अपनी झोली में डालना चाहेगी।
कोच जोर्गे कोस्टा की टीम अपने स्टार फारवर्ड सेनेगल के मोदोऊ सोगोऊ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जो पिछले सत्र में उनके सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे। वहीं ओडिशा ने भी दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है। टीम भी पहली जीत पर निगाह लगाये होगी जिसके लिये उसे सोगोऊ को गोल करने से रोकना होगा।
कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण: इस मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD और Star Sports 2, Star Sports 2 HD पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।
मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC)
गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, कुणाल सावंत और रवि कुमार
डिफेंडर्स: अनवर अली, वलुपिया, माटो ग्रैजिक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गौली, सौविक चक्रवर्ती और सुभाषिश बोस
मिडफील्डर: बिदयानंद सिंह, बिपिन सिंह, डिएगो कार्लोस, मोहम्मद लार्बी, मोहम्मद रफीक, पाउलो मचाडो, प्रांजल भूमिज, रेनियर फर्नांडिस, रॉलिन बोरगेस, सर्ज जेविन, सौरव दास, सुरचंद्र सिंह और विग्नेश दक्षिणमूर्ति
फॉरवर्ड: अमीन चेरमी और मोदौ सौगौ
केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC)
गोलकीपर: बिलाल खान, रेनेश परम्बा और शिबिन कुन्नियिल
डिफेंडर्स: गियान्नी ज़ुइवर्लून, जायरो, जेसल कार्नेइरो, अब्दुल हक्कू नेदियोदाथ, लालरुथारा, मोहम्मद रकीप, प्रीतम सिंह और संध्या झिंगन
मिडफ़ील्डर: सिंडोन्चा, डेरेन कैल्डेरा, हालिचन नारज़री, जैक्सन थुनाओजम, मारियो आर्क्स, मोत्फाफा गिंग, प्रशांत करुथाथाकुडी, राहुल कनौली, सहल अब्दुल समद, सैमुअल लालमुआनपिया और सीतासेन सिंह
फॉरवर्ड: बार्थोलोम्यू ओगबेचे, मोहम्मद रफी और राफेल मेसी बाउली।
(भाषा इनपुट के साथ)