लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, सोशल मीडिया पर खुद दी इसकी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: December 7, 2023 11:28 IST

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा इस बार डीपफेक वीडियो का शिकार हो गये हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना भी इस तरह के वीडियो का शिकार हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा के बाद दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा हुए डीपफेक वीडिया का शिकारसबसे पहले इस क्रम में बॉलीवुड अदाकारा रश्मिका मंदाना का नाम आया थाउनके लिए खुद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की बात की थी

नई दिल्ली: देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चैयरमेन रतन टाटा ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी शेयर कर बताया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल सोशल मीडिया पर किया गया है। ऐसा करने वाला उनके नाम पर एक "फर्जी" सूचना जारी की है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिख कर उस सोशल मीडिया यूजर का नाम बताया, जिसने उनके नाम पर यह फेक जानकारी फैलाई। उन्होंने बताया कि उसका नाम सोना अग्रवाल है, जिसने उनका फेक इंटरव्यू दिखाकर यह बताया कि इस तरह से निवेश करें, तो आपको लाखों फायदा होगा। फर्जी वीडियो में टाटा सोना अग्रवाल को अपनी मैनेजर बताते हुए नजर आ रहे हैं।

फेक वीडियो में रतन टाटा कहते दिख रहे हैं कि भारत के सभी लोग इस तरह से निवेश करके पैसा बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें वो बता रहे हैं कि यह निवेश करने का अच्छा मौका है क्योंकि यह बिना जोखिम का है और 100 फीसदी गारंटी के साथ है। आप सीधे उनके इस चैनल से आगे की जानकारी के लिए जुड़ जाइए। 

फेक वीडियो में ये बताया जा रहा है कि कमेंट किसी ने बताया कि उन्होंने इस रास्ते पर चलकर पैसे बनाए हैं।  टाटा ने वीडियो पर और वीडियो के कैप्शन के स्क्रीनशॉट पर भी 'फेक' लिखा।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना भी इस तरह के वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। सबसे पहले इस क्रम में बॉलीवुड अदाकार रश्मिका मंदाना हुई थी, जिनकी हूबहू शक्ल को प्रदर्शित करके एक लड़की ने सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया था। तब इसपर प्रश्न उठाते हुए खुद बॉलीवुड महानायक सामने आये थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि ऐसे डीपफेक वीडियो बनाने वाले पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बात का समर्थन खुद एक्ट्रेस ने भी किया था।

टॅग्स :रतन टाटावायरल वीडियोबिजनेसटाटाTata CompanyTCS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!