लाइव न्यूज़ :

अपहरण और मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया झूठा और निराधार, कही मानहानि का केस करने की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 21, 2023 13:16 IST

एक इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा मुंबई पुलिस में हनी सिंह के खिलाफ उन्हें बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद रैपर ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपहरण और मारपीट के आरोपों को झूठा और निराधार बताया।उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है।

मुंबई: एक इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा मुंबई पुलिस में हनी सिंह के खिलाफ उन्हें बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद रैपर ने प्रतिक्रिया दी है। हनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपहरण और मारपीट के आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। 

हाल ही में एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। एएनआई के मुताबिक, "विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई।"

वहीं, हनी ने अपने बयान में कहा, "शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक प्रतिष्ठित कंपनी है और Bookmyshow की एक सहायक कंपनी है। जिस समय के लिए अनुमति थी, मैंने अपना प्रदर्शन किया।" 

उन्होंने आगे कहा, "बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का काम कर रही है।"

टॅग्स :हनी सिंहमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार