लाइव न्यूज़ :

कौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 13:39 IST

अबू बक्र अल-मैनुकी वैश्विक स्तर पर इस्लामिक स्टेट समूह का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी था और ‘उसे लगा कि वह अफ्रीका में छिप सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पोस्ट में इस संयुक्त अभियान की घोषणा की।हमारे पास ऐसे सूत्र हैं, जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे’।पश्चिम अफ्रीका में आईएस शाखा की बागडोर संभाली थी।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी अबू बक्र अल-मैनुकी अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया। आईएसआईएस कमांडर अबू बक्र अल-मैनुकी पश्चिम अफ्रीका और साहेल क्षेत्र में सक्रिय सबसे प्रभावशाली चरमपंथी हस्तियों में से एक के रूप में उभरा था। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने शुक्रवार को एक अभियान में इस्लामिक स्टेट समूह के एक कुख्यात आतंकी को मार गिराया। ट्रंप ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस संयुक्त अभियान की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अबू बक्र अल-मैनुकी वैश्विक स्तर पर इस्लामिक स्टेट समूह का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी था और ‘उसे लगा कि वह अफ्रीका में छिप सकता है लेकिन उसे यह नहीं पता था कि हमारे पास ऐसे सूत्र हैं, जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे’।

नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका अल-मैनुकी को आईएस के संगठन और वित्तपोषण में प्रमुख व्यक्ति मानता था और वह अमेरिका और उसके हितों के खिलाफ हमले की साजिश रच रहा था। आतंकी समूहों पर नजर रखने वाली संस्था ‘काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट’ के अनुसार, 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में जन्मे अल-मैनुकी ने 2018 में मम्मन नूर के मारे जाने के बाद पश्चिम अफ्रीका में आईएस शाखा की बागडोर संभाली थी।

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

कारोबारईरान-अमेरिका युद्धः WFH से लेकर ईंधन की बचत?, कैसे संकट से निकलने की कोशिश कर रहा भारत?

विश्वखाड़ी, जलडमरूमध्य और केबल?, क्या ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री केबलों को काटकर वैश्विक इंटरनेट को करेगा ठप?, व्यवधान और परिणाम

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो