लाइव न्यूज़ :

जैसा भइया बोल रहे हैं, वैसा ही करो और मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक?, पत्नी ने ससुर-भसुर पर लगाया हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2026 17:40 IST

खगड़ियाः 11 मई को पति मुंबई से वापस लौटा और मायके आकर हलाला का दबाव देने लगा. विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देससुराल वालों द्वारा छेड़छाड़ और पति द्वारा मारपीट का भी जिक्र है.परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है।महिला और पति को महिला थाना बुलाया गया था।

खगड़ियाःबिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने पति द्वारा तीन तलाक देने और उसके बाद हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ससुराल वालों द्वारा छेड़छाड़ और पति द्वारा मारपीट का भी जिक्र है.

पीड़िता के अनुसार, उसके पति मुंबई में रहते हैं. इस दौरान ससुर और जेठ द्वारा अनुचित व्यवहार किया जा रहा था. छेड़छाड़ किया जाता था. शारीरिक शोषण का प्रयास किया गया. विरोध करने पर मारपीट भी की जाती रही. पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी, तो उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और कहा कि जैसा जेठ बोलते हैं, वैसा ही करो और फिर बाद में तीन तलाक दे दिया.

इसके बाद अब हलाला के लिए दबाव बनाया जा रहा है. ससुर अथवा जेठ के साथ हलाला का दबाव दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले महिला थाना में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया था. इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी.

इधर, 11 मई को पति मुंबई से वापस लौटा और मायके आकर हलाला का दबाव देने लगा. विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की। मेरे पति के साथ अन्य तीन लोग भी थे. मुझे बचाने आए मां-पिता के साथ भी मारपीट की गई. इधर, परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है,

परंतु यह विवाद महिला थाना में लंबित है। महिला और पति को महिला थाना बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि महिला के पति ने उसे तलाक दिया ही नहीं है. हालांकि, दिए गए आवेदन में तलाक का जिक्र है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट2023 में दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और लगातार यौन शोषण करता रहा सरकारी अधिकारी अप्पू कुमार, दवा देकर कई बार कराई गर्भपात, मना करने पर सिगरेट से शरीर को दागा

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

क्राइम अलर्टगर्भपात कराओ, बच्चा नाजायज?, 150 दिन पहले ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह से हुआ था?, 5 माह बाद मौत, परिवार ने कहा-चरित्र पर बार-बार सवाल

क्राइम अलर्टगायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

क्राइम अलर्ट'नीले ड्रम' के बाद 'हरे ड्रम' का कहर; पति-पत्नी ने मिलकर रची प्रेमी की हत्या की साजिश, ड्रम में बंद मिला शव