लाइव न्यूज़ :

कॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 19:46 IST

लुधियाना के साइबर अपराध पुलिस थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देधोखाधड़ी और फर्जी बैंक सुरक्षा अलर्ट के माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था।अभियान के दौरान विभिन्न अवैध कॉल सेंटर से कुल 132 लोगों को पकड़ा गया।लेन-देन पर रोक लगाई गयी है और कई अन्य खातों के लिये यह प्रक्रिया जारी है।

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर में अब तक के सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जिसमें फर्जी कॉल सेंटर चलाने में कथित तौर पर शामिल 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पॉप-अप स्कैम, दूर बैठे कंप्यूटर तक पहुंच हासिल कर धोखाधड़ी और फर्जी बैंक सुरक्षा अलर्ट के माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था।

पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस गिरोह के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर हाल ही में संधू टॉवर और सिल्वर ओक के पास स्थित व्यावसायिक परिसरों सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न अवैध कॉल सेंटर से कुल 132 लोगों को पकड़ा गया।

यह गिरोह परिष्कृत ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय घोटालों के माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहा था। उन्होंने बताया कि 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल फोन और 19 वाहन बरामद किए गए हैं। 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई गयी है और कई अन्य खातों के लिये यह प्रक्रिया जारी है।

आयकर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और वे जांच में शामिल हो गए हैं। लुधियाना के साइबर अपराध पुलिस थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीLudhianaपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

क्राइम अलर्टजैसा भइया बोल रहे हैं, वैसा ही करो और मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक?, पत्नी ने ससुर-भसुर पर लगाया हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2023 में दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और लगातार यौन शोषण करता रहा सरकारी अधिकारी अप्पू कुमार, दवा देकर कई बार कराई गर्भपात, मना करने पर सिगरेट से शरीर को दागा

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

क्राइम अलर्टगर्भपात कराओ, बच्चा नाजायज?, 150 दिन पहले ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह से हुआ था?, 5 माह बाद मौत, परिवार ने कहा-चरित्र पर बार-बार सवाल

क्राइम अलर्टगायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द