नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उन खबरों को “पूरी तरह से फर्जी” बताया जिनमें कहा गया था कि सरकार विदेश यात्रा पर कर, उपकर या अधिभार लगाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने यह बात एक खबर की प्रतिक्रिया में कही, जिसमें कहा गया है कि सरकार विदेशी यात्रा पर कर, उपकर या अधिभार लगाने पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह सरासर झूठ है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘कारोबार सुगमता’ और ‘जीवन सुगमता’ को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ऐसा बहुत कम होता है कि प्रधानमंत्री ने स्वयं मीडिया में आयी किसी खबर का खंडन किया हो। खबर में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि विदेश यात्रा पर उपकर, कर या अधिभार लगाने के प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है।