लाइव न्यूज़ :

यह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 16, 2026 07:56 IST

यहां तक कि यूरोप में भी तेल की कीमतें करीब 20 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं. हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 400 पाकिस्तानी रुपए को पार कर गई हैं. और किसी भी देश ने ये कीमतें शौक से नहीं बढ़ाई हैं.

Open in App

जिसकी आशंका थी, वही हुआ. विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं. यह कोई अप्रत्याशित कदम नहीं था. भारत में चुनावों को देखते हुए कई कठोर निर्णय पहले भी प्रभावित होते रहे हैं. इसलिए यह सबको पता था कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी. सवाल यह था कि कितनी बढ़ेंगी?

अमेरिका-इजराइल की ईरान के साथ जंग के बाद दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जिस तरह से कीमतें बढ़ी हैं, तुलनात्मक रूप से भारत में कीमत में इजाफा अत्यंत कम हुआ है. इसका एक कारण यह हो सकता है कि सरकार ने कंपनियों को एक बार में ज्यादा इजाफा करने से मना किया हो. हालांकि अधिकृत तौर पर यही कहा जाता है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार तय नहीं करती लेकिन यह तो मानना ही पड़ेगा कि सरकार के इशारे तो कंपनियां समझती ही हैं. स्वाभाविक तौर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे को लेकर विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया है.

इसमें कोई संदेह नहीं कि इस तरह की वृद्धि का असर सीधे आम आदमी पर पड़ता है. आम आदमी पहले से ही परेशान है. मगर यह भी समझने की जरूरत है कि दुनिया के दूसरे देशों में क्या हाल है. जंग का असर केवल हम पर ही नहीं पड़ा है. दुनिया के 80 से ज्यादा देश पेट्रोल-डीजल की राशनिंग के लिए मजबूर हो चुके हैं. कई देशों में तेल 50 फीसदी तक महंगा हो गया है. यहां तक कि यूरोप में भी तेल की कीमतें करीब 20 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं. हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 400 पाकिस्तानी रुपए को पार कर गई हैं. और किसी भी देश ने ये कीमतें शौक से नहीं बढ़ाई हैं.

हर सरकार अपने नागरिकों की जिंदगी को सहूलियत देना चाहती है लेकिन जब जंग का असर अवश्यम्भावी हो जाए तो फिर पूरे देश को एकजुट रहने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने यदि तेल की खपत कम करने की सलाह दी है तो इसमें बुरा क्या है? मगर हमारे देश में राजनीति इस कदर हावी है कि जो भी सत्ता में रहे, उसकी आलोचना के लिए विपक्ष में बैठी पार्टियां खड़ी हो जाती हैं. कोई भी राजनीतिक दल इससे अलग नहीं है. और जो सत्ता में हैं, उनके समर्थक येन केन प्रकारेण विपक्ष को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश में लग जाते हैं. अभी हाल ही में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल के लिए लोग सोना खरीदना बंद कर दें ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को बचाया जा सके. भारत जैसे देश में यदि किसी को कहा जाए कि सोना मत खरीदो तो यह सीधे दिल पर लगता है. हमारे यहां शादी-ब्याह में कर्ज लेकर भी सोना खरीदने का चलन है.

तो प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद सोशल मीडिया पर एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक का 6 जून, 1967 का प्रथम पेज वायरल होने लगा जिसमें खबर है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी आह्वान किया था कि लोग सोना न खरीदें. यह पेज ही फर्जी रूप से तैयार किया गया था.

अखबार ने खुद उस दिन का असली पेज सोशल मीडिया पर डाला. सवाल है कि फर्जी पेज किसने डाला और क्यों डाला? क्या राजनीतिक हित देश से बड़े हो गए हैं? हमें यह समझना होगा कि यह वक्त मुश्किलों से भरा है और इससे निपटने के लिए पूरे देश को एक होना होगा. यह राजनीति का नहीं बल्कि देश को संभालने का वक्त है.

टॅग्स :इंडिया गठबंधनईरानUSमोदी सरकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

कारोबारईरान-अमेरिका युद्धः WFH से लेकर ईंधन की बचत?, कैसे संकट से निकलने की कोशिश कर रहा भारत?

विश्वखाड़ी, जलडमरूमध्य और केबल?, क्या ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री केबलों को काटकर वैश्विक इंटरनेट को करेगा ठप?, व्यवधान और परिणाम

भारत अधिक खबरें

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7