एयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:43 IST2026-05-11T09:40:56+5:302026-05-11T09:43:25+5:30

अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने और हवाई अड्डे पर उपलब्ध एकमात्र रनवे को खाली कराने के प्रयास के दौरान यहां आने वाले कई विमानों को रोक दिया गया।

watch Turkish Airlines plane catches fire landing at Kathmandu airport, all passengers evacuated safely; Airbus 330 aircraft carrying 277 passengers see video | एयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

file photo

Highlightsदाहिने लैंडिंग गियर पर आग और धुआं दिखाई दे रहा था।आग पर काबू पाया और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एयरबस 330 विमान में 277 यात्री सवार थे।

काठमांडू:नेपाल के मुख्य हवाई अड्डे पर उतरते समय टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद हवाई अड्डा बंद करना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार इस्तांबुल से आ रहा एक विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां उसके दाहिने लैंडिंग गियर पर आग और धुआं दिखाई दे रहा था।

उन्होंने बताया कि आपात दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद सोमवार सुबह हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। एयरबस 330 विमान में 277 यात्री सवार थे। अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने और हवाई अड्डे पर उपलब्ध एकमात्र रनवे को खाली कराने के प्रयास के दौरान यहां आने वाले कई विमानों को रोक दिया गया।


नेपाल में पर्वतीय क्षेत्र होने और परिवर्तनशील मौसम से उड़ान परिस्थितियां कठिन होती हैं और अपेक्षाकृत अधिक विमान दुर्घटनाएं होती हैं। वर्ष 2015 में, काठमांडू में घने कोहरे में उतरते समय टर्किश एयरलाइंस का एक विमान रनवे से फिसल गया था जिसके कारण हवाई अड्डा कई दिनों तक बंद रहा। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, बाद में विमान को हवाई अड्डे से बाहर ले जाकर एक संग्रहालय में बदल दिया गया।


Web Title: watch Turkish Airlines plane catches fire landing at Kathmandu airport, all passengers evacuated safely; Airbus 330 aircraft carrying 277 passengers see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे