लाइव न्यूज़ :

पति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 12:12 IST

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) हरजीराम ने बताया कि दंपति की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भपात हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गयी।मां को ये गोलियां जबरदस्ती खिला दीं जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।शुरुआती जांच से पता चलता है कि दंपति के बीच घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई होगी।

जयपुर:राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 41 वर्षीय गर्भवती पत्नी को कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया यह घटना बुधवार रात हमीरगढ़ थाने की बीएसएल कॉलोनी में हुई। आरोपी गोपी सिंह यादव ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा। महिला को गंभीर चोटें आईं जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गयी।

इस दंपति की 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके पिता ने सुबह से ही उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया और पूरे दिन रुक-रुककर उसे पीटते रहे। उसने आरोप लगाया कि उसका पिता दिन में बाजार गया और गर्भपात की गोलियां लाया। उसने उसकी मां को ये गोलियां जबरदस्ती खिला दीं जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) हरजीराम ने बताया कि दंपति की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दंपति के बीच घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई होगी।

पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड ने इस मामले को क्रूर बताया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. चेतन कुमार ने बताया कि महिला के सिर, चेहरे, कमर और निजी अंगों पर एक दर्जन से अधिक चोट के निशान थे जो भयानक शारीरिक हमले की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि महिला की कोई हड्डी नहीं टूटी थी लेकिन कई चोटें स्पष्ट रूप से लगातार हुई मारपीट के संकेत देती हैं।

जबरदस्ती गर्भपात के भी संकेत मिले हैं।’’ महात्मा गांधी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के परिजन उत्तर प्रदेश से भीलवाड़ा पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। दंपति के चार बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि घटना के समय वे सभी घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

क्राइम अलर्ट650 अंकों की उम्मीद और जिंदगी का अंत; राजस्थान में NEET परीक्षार्थी की खुदकुशी, पिता का छलका दर्द

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

क्राइम अलर्टजैसा भइया बोल रहे हैं, वैसा ही करो और मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक?, पत्नी ने ससुर-भसुर पर लगाया हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा