लाइव न्यूज़ :

वेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 14:14 IST

राघवन ने कहा, “उन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।”

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से ‘पूरी तरह टूट चुके’ हैं।राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राघवन ने कहा कि घटनाओं की जांच कराएगी।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता एमके राघवन ने शनिवार को कहा कि जो लोग पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बना रहे थे, उन्हें ऐसा करने से ‘आत्मसंतुष्टि’ मिल रही थी। राघवन यहां वेणुगोपाल के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री पद के लिए वी. डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के साथ वेणुगोपाल के नाम पर विचार किया जा रहा था। इसके बाद वेणुगोपाल को विरोध रैलियों, फ्लेक्स बोर्ड और साइबर अभियान के जरिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसी खबरें भी थीं कि विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने वेणुगोपाल का समर्थन किया था। तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से वह ‘पूरी तरह टूट चुके’ हैं।

राघवन ने कहा, “उन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।” जब उनसे पूछा गया कि इन आलोचनाओं के पीछे कौन था, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। क्या यह कांग्रेस के भीतर किसी गुट द्वारा सुनियोजित था, इस सवाल पर राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राघवन ने कहा कि घटनाओं की जांच कराएगी।

टॅग्स :केरलकांग्रेसशशि थरूरवदासरी दामोदरन सतीशनKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"