लाइव न्यूज़ :

फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2026 18:33 IST

दरभंगाः लड़की की मां का आरोप है कि एक महिला दलाल उनकी बेटी को दूसरे धर्म और जाति में शादी करवाकर राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देशादी कराने के नाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और ऑनलाइन 20 हजार रुपए भी भेजे गए थे.परिजनों का आरोप है कि जिस लड़के की फोटो दिखाई गई थी, शादी में आया दूल्हा वह नहीं था. फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसकी पहचान बदलने का भी आरोप लगाया गया है.

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम युवक से शादी कराने की कोशिश की जा रही थी. बारात राजस्थान से पहुंची थी. लड़की पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी रुकवा दी और कुछ लोगों को बंधक बना लिया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. लड़की की मां का आरोप है कि एक महिला दलाल उनकी बेटी को दूसरे धर्म और जाति में शादी करवाकर राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही थी.

उन्होंने कहा कि शादी कराने के नाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और ऑनलाइन 20 हजार रुपए भी भेजे गए थे. परिजनों का आरोप है कि जिस लड़के की फोटो दिखाई गई थी, शादी में आया दूल्हा वह नहीं था. लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा उम्रदराज था और उसकी पहचान छिपाई गई थी. यही नहीं, फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसकी पहचान बदलने का भी आरोप लगाया गया है.

मामले में इकरा खातून नाम की महिला का नाम सामने आया है. आरोप है कि वह राजस्थान के लड़कों की बिहार में शादी करवाने का काम करती है और इसके बदले पैसे लेती है. लड़की पक्ष का दावा है कि शादी तय कराने के लिए 50 हजार रुपए की डील हुई थी, जिसमें 20 हजार रुपए ऑनलाइन दिए गए थे. इकरा खातून दरभंगा के जाले क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है.

वह पहले कई वर्षों तक राजस्थान में रह चुकी है. आरोप है कि वह गरीब परिवारों को झांसा देकर लड़कियों की शादी दूसरे राज्यों में करवाती है. शादी की रस्में चल रही थीं और बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी. इसी दौरान जब दूल्हे को बुलाया गया तो लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए. उनका कहना था कि फोटो में दिखाए गए युवक और शादी में पहुंचे दूल्हे में कोई मेल नहीं था.

इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी रोक दी और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया. मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी संदीप कुमार पाल ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ चल रही है.

हालांकि पंचायत स्तर पर हुई चर्चा में कुछ लोगों ने दूल्हे के मुस्लिम होने से इनकार किया. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आधार कार्ड में युवक की जाति महतो दर्ज है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर लड़कियों को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है, जहां उनके साथ मारपीट और गलत काम करवाने जैसी घटनाएं होती हैं. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला मानव तस्करी या शादी के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़ा नेटवर्क तो नहीं है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाBihar Policeबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्टजैसा भइया बोल रहे हैं, वैसा ही करो और मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक?, पत्नी ने ससुर-भसुर पर लगाया हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2023 में दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और लगातार यौन शोषण करता रहा सरकारी अधिकारी अप्पू कुमार, दवा देकर कई बार कराई गर्भपात, मना करने पर सिगरेट से शरीर को दागा

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

क्राइम अलर्टगर्भपात कराओ, बच्चा नाजायज?, 150 दिन पहले ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह से हुआ था?, 5 माह बाद मौत, परिवार ने कहा-चरित्र पर बार-बार सवाल

क्राइम अलर्टगायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द