मिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 05:51 IST2026-05-16T05:49:57+5:302026-05-16T05:51:04+5:30

Middle East tensions:

Middle East tensions Israel and Lebanon agree extend ceasefire 45 days, US says more talks will be held on June 2-3 | मिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

Middle East tensions

HighlightsMiddle East tensions:Middle East tensions:Middle East tensions:

Middle East tensions: वाशिंगटन में वार्ता के एक और दौर के बाद इजराइल और लेबनान अपने युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि यह दो “सार्थक” दिनों की बातचीत के बाद हुआ है, और इसके बाद 2-3 जून को और बातचीत होगी।

इजराइल और लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के बीच की अस्थिर शांति संधि रविवार को समाप्त होने वाली थी। पिगोट ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमें उम्मीद है कि ये चर्चाएं दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूर्ण मान्यता और उनकी साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा की स्थापना को बढ़ावा देंगी।”

ट्रंप ने ईरान पर किसी भी तरह की और बमबारी से इनकार किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रति सद्भावना दिखाने के लिए ईरान के साथ युद्धविराम पर सहमति जताई और फारस की खाड़ी में स्थित इस देश पर किसी भी तरह की और बमबारी से इनकार किया।

ईरान युद्ध और व्यापार पर चिनफिंग के साथ वार्ता के बाद ट्रंप की चीन यात्रा संपन्न

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण’’ बताया, हालांकि किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर बीजिंग से रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान ट्रंप ने चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध और व्यापार सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की।

Web Title: Middle East tensions Israel and Lebanon agree extend ceasefire 45 days, US says more talks will be held on June 2-3

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे