लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

By फहीम ख़ान | Updated: May 15, 2026 17:19 IST

Nitin Gadkari case: विशेष न्यायाधीश अनिलकुमार शर्मा ने यह फैसला सुनाया. दोनों आरोपी अन्य मामलों में कर्नाटक के बेलगावी स्थित हिंडलगा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविशेष सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकतम पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई.गडकरी से रंगदारी मांगने की साजिश रची थी.बम विस्फोट कर उनका कार्यालय उड़ा दिया जाएगा.

नागपुरः केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात अपराधी जयेश उर्फ जयेशकांत उर्फ शाहीर उर्फ शाकीर शशिकांत पुजारी और अफसर पाशा उर्फ बशीरोद्दीन उर्फ खुशीरोद्दीन को विशेष सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकतम पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई.

साथ ही दोनों पर कुल 35000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. विशेष न्यायाधीश अनिलकुमार शर्मा ने यह फैसला सुनाया. दोनों आरोपी अन्य मामलों में कर्नाटक के बेलगावी स्थित हिंडलगा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं. वहीं पर उन्होंने गडकरी से रंगदारी मांगने की साजिश रची थी.

पुजारी ने 14 जनवरी और 21 मार्च 2023 को गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर पहली बार 100 करोड़ और दूसरी बार 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. साथ ही धमकी दी थी कि रकम नहीं देने पर गडकरी की हत्या कर दी जाएगी और बम विस्फोट कर उनका कार्यालय उड़ा दिया जाएगा.

इस मामले में मोहम्मद शाकीर मोहम्मद हनीफ तीसरा आरोपी है, जो फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अलग से मुकदमा चलाया जाएगा. अदालत में सरकार की ओर से एड. वेदिका पाटिल और एड. लीलाधर शेंदरे ने पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से एड. हेमंत झा, एड. उन्नति बोबड़े और एड. आर.पी. ढाले ने पैरवी की.

ऐसी है पूरी सजा

- हत्या की धमकी देकर रंगदारी मांगना (भादंवि धारा 387) : पांच वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास.- जान से मारने की धमकी देना (भादंवि धारा 506-2) : पांच वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास.- गैरकानूनी गतिविधियां करना (यूएपीए धारा 13-1) : पांच वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास.- आतंकवादी गतिविधियों के लिए सहायता देना (यूएपीए धारा 18) : पांच वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास.- पहचान छिपाकर धमकी देना (भादंवि धारा 507) : दो वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर 10 महीने अतिरिक्त कारावास.- रंगदारी के लिए दहशत फैलाना (भादंवि धारा 385) : दो वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर 10 महीने अतिरिक्त कारावास.- गैरकानूनी संगठन का सदस्य होना (यूएपीए धारा 10) : दो वर्ष सश्रम कारावास, 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर 10 महीने अतिरिक्त कारावास.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरनितिन गडकरीमहाराष्ट्रकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजैसा भइया बोल रहे हैं, वैसा ही करो और मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक?, पत्नी ने ससुर-भसुर पर लगाया हलाला के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्ट2023 में दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और लगातार यौन शोषण करता रहा सरकारी अधिकारी अप्पू कुमार, दवा देकर कई बार कराई गर्भपात, मना करने पर सिगरेट से शरीर को दागा

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

क्राइम अलर्टगर्भपात कराओ, बच्चा नाजायज?, 150 दिन पहले ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह से हुआ था?, 5 माह बाद मौत, परिवार ने कहा-चरित्र पर बार-बार सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

क्राइम अलर्ट'नीले ड्रम' के बाद 'हरे ड्रम' का कहर; पति-पत्नी ने मिलकर रची प्रेमी की हत्या की साजिश, ड्रम में बंद मिला शव

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया