लाइव न्यूज़ :

वेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 16:46 IST

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में प्रगति के कारण ये बॉट अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, सस्ते और पहचान में मुश्किल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सवाल यह है कि ये अब हर जगह क्यों दिखाई देने लगी हैं?वेबसाइटें अब बॉट्स के खिलाफ तेजी से बढ़ती जंग लड़ रही हैं। बॉट ऐसे स्वचालित सॉफ्टवेयर होते हैं जो इंटरनेट पर मनुष्यों जैसा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं।

मेलबर्नः आप किसी लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम के टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और लिंक पर क्लिक करते ही भुगतान से पहले आपसे छोटे-छोटे धुंधले चित्रों के समूह में ट्रैफिक लाइट, साइकिल या ज़ेब्रा क्रॉसिंग पहचानने को कहा जाता है। बहुत से लोगों के लिए यह अब रोजमर्रा की ऑनलाइन जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। वित्तीय ऐप में लॉग इन करना, ऑनलाइन खरीदारी करना या नया खाता बनाना अब अक्सर ‘‘यह साबित करने’’ से जुड़ गया है कि आप मानव हैं। इन प्रणालियों को ‘कैप्चा’ (सीएपीटीसीएचए) कहा जाता है। सवाल यह है कि ये अब हर जगह क्यों दिखाई देने लगी हैं?

इसका सीधा जवाब यह है कि वेबसाइटें अब बॉट्स के खिलाफ तेजी से बढ़ती जंग लड़ रही हैं। बॉट ऐसे स्वचालित सॉफ्टवेयर होते हैं जो इंटरनेट पर मनुष्यों जैसा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में प्रगति के कारण ये बॉट अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, सस्ते और पहचान में मुश्किल हो गए हैं।

वेबसाइटों को क्यों चाहिए यह सबूत कि आप मानव हैं:

आज इंटरनेट पर होने वाले भारी ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा स्वचालित प्रणालियों से संबद्ध है। इनमें कुछ उपयोगी होते हैं, जैसे गूगल सर्च के लिए पेजों को सूचीबद्ध करने वाले सर्च इंजन क्रॉलर।

लेकिन कई बॉट नुकसानदायक भी होते हैं। इनका इस्तेमाल फ़िशिंग, स्पैम, फर्जी खाते बनाने, पासवर्ड तोड़ने, गलत सूचना फैलाने और वेब सर्वरों को ठप करने वाले ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस’ (डीडीओएस) हमलों में किया जाता है।

कुछ क्षेत्रों में एआई एजेंट अब अत्यधिक स्वचालित ऑनलाइन ट्रैफिक पैदा कर रहे हैं। आधुनिक एआई प्रणालियां भरोसेमंद लेखन तैयार कर सकती हैं, इंसानों जैसी ब्राउज़िंग गतिविधि की नकल कर सकती हैं और यहां तक कि कुछ कैप्चा पहेलियां भी हल कर सकती हैं।

साथ ही कंपनियां इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि बॉट्स वेबसाइटों से सामग्री चुराकर एआई प्रणालियों को प्रशिक्षित करने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी वजह से अधिक से अधिक वेबसाइटें दुरुपयोग रोकने के लिए सत्यापन प्रणालियां जोड़ रही हैं।

कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है:

कैप्चा का पूरा नाम है — ‘‘कम्प्लीटली ऑटोमेटेड पब्लिक ट्यूरिंग टेस्ट टू टेल कंप्यूटर्स एंड ह्यूमन्स अपार्ट’’। इसका मूल विचार सरल था — उपयोगकर्ताओं को ऐसा कार्य देना जो मनुष्यों के लिए आसान लेकिन कंप्यूटरों के लिए कठिन हो।

शुरुआती कैप्चा प्रणालियों में अक्सर टेढ़े-मेढ़े अक्षरों को पहचानना पड़ता था। बाद में इसमें चित्र आधारित परीक्षण शामिल हुए, जैसे ट्रैफिक लाइट या साइकिल वाले सभी खानों का चयन करना।

गूगल का ‘रीकैप्चा’ सबसे चर्चित उदाहरणों में से एक बन गया। इसके शुरुआती संस्करणों ने उपयोगकर्ताओं से पहेलियां हल करवाते समय किताबों को डिजिटल रूप देने और स्ट्रीट-व्यू छवियों की पहचान बेहतर बनाने में भी मदद की।

लेकिन हाल के वर्षों में कंप्यूटर विज़न तकनीक तेजी से उन्नत हुई है। एआई में प्रगति के कारण अब बॉट पारंपरिक कैप्चा चुनौतियों को भी काफी हद तक हल कर लेते हैं। शोधकर्ताओं ने कई बार दिखाया है कि आधुनिक एआई प्रणालियां कुछ कैप्चा प्रणालियों को आसानी से पार कर सकती हैं। इसी वजह से आज के कैप्चा सिस्टम केवल पहेलियों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि व्यवहार विश्लेषण पर अधिक ध्यान देते हैं।

जब उपयोगकर्ता कैप्चा पर क्लिक करते हैं, तो प्रणाली कई पृष्ठभूमि संकेतों का विश्लेषण करती है, जैसे माउस की गतिविधि, टाइपिंग की गति, आईपी पता, डिवाइस संबंधी जानकारी और उपयोगकर्ता की गतिविधियों का समय। इंसानों का व्यवहार सामान्यतः असंगत होता है, जबकि बॉट अधिक पूर्वानुमेय होते हैं। यदि प्रणाली को भरोसा हो जाए कि उपयोगकर्ता इंसान है, तो उसे कोई चित्र आधारित पहेली दिखाई भी नहीं जाती। लेकिन यदि कुछ संदिग्ध लगे, तो अधिक कठिन परीक्षण सामने आ सकते हैं।

पारंपरिक कैप्चा से आगे बढ़ती दुनिया:

कुछ बॉट अब ऐसे एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं जो चित्र पहचान संबंधी कार्य हल कर सकते हैं, जबकि कुछ अन्य कैप्चा हल करने का काम सस्ते मानव श्रम सेवाओं को सौंप देते हैं, जहां वास्तविक लोग मामूली भुगतान लेकर इन पहेलियों को हल करते हैं।

इससे कैप्चा अब एक लगातार चलने वाली तकनीकी प्रतिस्पर्धा बन गया है। शायद यही वजह है कि आजकल कैप्चा परीक्षण पहले की तुलना में अधिक कठिन और परेशान करने वाले महसूस होते हैं।

जैसे-जैसे एआई और विकसित होगा, वेबसाइटें पारंपरिक कैप्चा पहेलियों से आगे बढ़ सकती हैं। भविष्य की प्रणालियां टाइपिंग की लय, स्क्रॉलिंग की शैली, डिवाइस सत्यापन, पृष्ठभूमि जोखिम मूल्यांकन और अन्य एआई प्रणालियों की पहचान करने वाले एआई सिस्टम पर अधिक निर्भर हो सकती हैं।

कई मामलों में उपयोगकर्ताओं को यह भी पता नहीं चलेगा कि उनका सत्यापन कब और कैसे किया गया।

कैप्चा परीक्षण भले ही एक छोटी परेशानी लगें, लेकिन वे इंटरनेट की दुनिया में हो रहे एक बड़े बदलाव का संकेत हैं।

दशकों तक वेबसाइटें यह मानकर ही चलती थीं कि उनके उपयोगकर्ता मानव हैं। लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदल रही है। एआई-जनित ट्रैफिक बढ़ने के साथ भविष्य में ऑनलाइन यह साबित करना कि हम मानव हैं, रोजमर्रा की जिंदगी का और भी सामान्य हिस्सा बन सकता है।

टॅग्स :गूगलआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यपदभार संभालने के बाद चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मई 2026 में 80 साल के होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें