लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने घर में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 7 विकेट से हराया। मिचेल मार्श ने 21 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। मार्श और निकोलस पूरन ने अंशुल कंबोज की गेंद पर लगातार 4-4 छक्के मारे। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को कमजोर किया। सुपरकिंग्स को पांच विकेट पर 187 रन पर रोकने के बाद सुपरजायंट्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
एक पारी में सीएसके गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन-
0/65 (3) - खलील अहमद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
0/63 (2.4) - अंशुल काम्बोज बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
0/62 (4) - लुंगी एनगिडी बनाम एमआई, दिल्ली, 2021
2/61 (4) - शार्दुल ठाकुर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
0/60 (4) - सिमरजीत सिंह बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024।
सुपरजायंट्स के लिए मिचेश मार्श ने 90 रन बनाये। अंशुल कंबोज ने 28 रन दिए। आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सीएसके के किसी गेंदबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे अधिक रन हैं, जो 2024 में एसआरएच के खिलाफ मुकेश चौधरी द्वारा बनाए गए 27 रन (पारी के दूसरे ओवर में) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मार्श 38 गेंद में 90 रन बनाकर रन आउट हुए, 9 चौके और 7 छक्के मारे। कंबोज ने 8 छक्के दिए। आईपीएल की पारी में गेंदबाज द्वारा दिए गए संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के हैं, जो 2023 में अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ यश दयाल द्वारा दिए गए छक्कों की संख्या के बराबर है।
आईपीएल के एक संस्करण में एलएसजी के लिए सबसे अधिक छक्के-
40 - निकोलस पूरन (2025)
37 - मिशेल मार्श (2025)
36 - निकोलस पूरन (2024)
31 - मिशेल मार्श (2026)
30 - केएल राहुल (2022)।
मार्श ने 28 रन बनाए। एलएसजी के किसी बल्लेबाज द्वारा एक ओवरमें बनाए गए संयुक्त रूप से सबसे अधिक रन हैं, जो पिछले साल विशाखापत्तनम में ट्रिस्टन स्टब्स के खिलाफ निकोलस पूरन द्वारा बनाए गए रनों के बराबर है। आईपीएल 2025 और 2026 में मार्श ने अब तक 67 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए छक्कों की संख्या से अधिक है। अभिषेक शर्मा के नाम 65 छक्के हैं।
एलएसजी के लिए ओवर 1-6 में उच्चतम स्कोर
91/1 बनाम सीएसके, चेन्नई, 202690/1 बनाम एमआई, मुंबई, 202686/0 बनाम सीएसके, लखनऊ, 202680/1 बनाम सीएसके, चेन्नई, 202377/1 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025।
एलएसजी के बल्लेबाज जिन्होंने पहले से छठे ओवर के बीच 50 से अधिक रन बनाए-
77*(25) - जोश इंग्लिस बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026
60*(30) - मिशेल मार्श बनाम एमआई, लखनऊ, 2025
58*(24) - मिशेल मार्श बनाम आरसीबी, लखनऊ, 2026
56*(22) - मिशेल मार्श बनाम सीएसके, लखनऊ, 2026
53(24) - काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
53(22) - काइल मेयर्स बनाम सीएसके, चेन्नई, 2023।
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कार्तिक शर्मा (71 रन) के अर्धशतक के बावजूद शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रन ही बना सकी। एलएसजी के लिए आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।
मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को एक एक विकेट मिला। सीएसके के लिए कार्तिक ने 42 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए। टीम के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन का योगदान दिया।