लाइव न्यूज़ :

"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 16, 2026 13:16 IST

Bus Fire Accident: प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि वाहन की वायरिंग जलने से शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग फैल गई।

Open in App

Bus Fire Accident: शाजापुर जिले के मक्सी के पास एबी रोड पर स्थित होटल जैन पथ के पास बीती रात इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में अचानक आग लगने से चार वर्षीय मासूम अनय जैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बस चाय-नाश्ते के लिए होटल जैन पथ पर रुकी थी। घटना के समय बस में लगभग 50 से अधिक यात्री सवार थे।

मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के बोनट से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों का कहना है कि आग लगने से पहले बिजली की वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी। कई यात्रियों ने यह बात चालक को बताई थी, लेकिन चालक ने जांच कराना अनदेखा कर दिया; यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर की यह लापरवाही हादसे की मुख्य वजह बनी।

आग लगते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई।कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकला। इस अफरा-तफरी में चार वर्षीय अनय सीट के नीचे दब गया और बाहर नहीं निकल सका। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों ने सीट के नीचे से अनय का जला हुआ शव निकाला। पिता अभिषेक जैन ने रोते हुए बताया कि वे पत्नी व दो बच्चों के साथ इंदौर से रात करीब 10 बजे शिवपुरी के लिए निकले थे और रास्ते में ही तार जलाने की  गंध आनी शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि बस में न तो इमरजेंसी गेट था और न ही अग्निशमन यंत्र मौजूद था।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन बचाव कार्य शुरू  देरी से शुरू हुआ। मौके पर पहुंची पहली फायर ब्रिगेड वाहन में पानी ही नही था। बाद में अन्य दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि वाहन की वायरिंग जलने से शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग फैल गई।

घटना के तुरंत बाद बस चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। यात्रियों व परिजनों ने पुलिस से चालक व क्लीनर की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, बस के रूट लॉग और सर्विस रिकॉर्ड तलब किए जा रहे हैं और फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

टॅग्स :इंदौरआगसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल