लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरानी समूह पर की बड़ी कार्रवाई, लेखक सलमान रुश्दी के सिर पर इनाम रखने वाले संगठन पर लगाया बैन

By भाषा | Updated: October 29, 2022 07:45 IST

इस बैन पर बोलते हुए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संगठन पर ‘‘आतंकवाद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने’’ को लेकर राजनयिक रूप से दंडित करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने लेखक सलमान रुश्दी के सिर पर इनाम रखने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है।उसने ‘15 खोरदाद फाउंडेशन’ जैसे ईरानी समूह पर प्रतिबंध लगाया है। इस बैन के बाद अब इस समूह के सदस्य अमेरिका की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

वाशिंगटन डीसी:अमेरिका एक ईरानी संगठन पर वित्तीय दंड लगा रहा है जिसने ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी को निशाना बनाने के लिए धन जुटाया था। आपको बता दें कि रुश्दी पर अगस्त में हिंसक हमला किया गया था। 

मुंबई में जन्में और बुकर पुरस्कार से सम्मानित 75 साल के रुश्दी पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति ने मंच पर चढ़कर चाकू से उन पर हमला कर दिया था। 

‘15 खोरदाद फाउंडेशन’ पर लगाया गया वित्तीय दंड

‘ट्रेजरी ऑफिस ऑफ़ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ ने ‘15 खोरदाद फाउंडेशन’ पर वित्तीय दंड लगाने को मंजूरी दी, जिसने रुश्दी के सिर पर करोड़ों डॉलर का इनाम घोषित किया था। 

गौरतलब है कि रुश्दी ने ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ लिखी थी, जिसे कुछ मुसलमान ईशनिंदा मानते हैं। रुश्दी के एजेंट का कहना है कि पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में मंच पर किए गए हमले से उबरने के बाद लेखक की एक आंख की रोशनी चली गई है और एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया है। 

इस बैन पर क्या बोले ट्रेजरी के अवर सचिव

आतंकवाद और वित्तीय खुफिया के लिए ट्रेजरी के अवर सचिव ब्रायन नेल्सन ने कहा, ‘‘अमेरिका अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के खिलाफ ईरानी अधिकारियों द्वारा उत्पन्न खतरों के लिए खड़े होने के अपने दृढ़ संकल्प से पीछे नहीं हटेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा का यह कृत्य, जिसकी ईरानी शासन द्वारा प्रशंसा की गई है, भयावह है। हम सभी सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करते हैं।’’ 

ईरानी समूह पर इस कारण हुई है कार्रवाई- एंटनी ब्लिंकन

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संगठन पर ‘‘आतंकवाद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने’’ को लेकर राजनयिक रूप से दंडित करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूश्दी पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। ऐसे में प्रतिबंध लगने से संगठन के सदस्य अमेरिका की यात्रा नहीं कर पायेंगे।

टॅग्स :USAअमेरिकाईरानIran
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी