लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ संभाला, बाल-बाल बचे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Published: May 27, 2024 4:22 PM

Bihar Lok Sabha Elections 2024: मंच का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ उन्हें संभाला।  

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाकर्मी ने सहारा देकर गिरने से बचा लिया।घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति रही।इसके बाद फिर सब कुछ सामान्य हो गया।

Bihar Lok Sabha Elections 2024:  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को उस वक्त बाल बाल बच गए, जब वह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए प्रचार कर रहे थे। दरअसल, पालिगंज में राहुल जिस मंच से भाषण दे रहे थे, उस मंच का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ उन्हें संभाला। उसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी ने सहारा देकर उनको गिरने से बचा लिया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति रही। लेकिन इसके बाद फिर सब कुछ सामान्य हो गया।

वहीं राहुल इस दौरान भी मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन करते दिखे। राहुल ने कहा मैं ठीक हूं। वहीं इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच चुनावी भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि मिजाज रखिए टना टन टना टन.. नौकरी मिलेगा फटाफट फटाफट.. बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट खटाखट खटाखट.. भाजपा हो जाएगा सफासट.. कांग्रेस-लालटेन पर वोट मिलेगा ठकाठक ठकाठक.. आप मिजाज बुलंद रखिए, पास बैठे राहुल गांधी मुस्कुरा रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४राहुल गांधीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत में ईवीएम "ब्लैक बॉक्स" है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं- राहुल गांधी

भारतMaharashtra ls Elections 2024: राकांपा के साथ क्यों किया गठजोड़?, पत्रिका ‘आर्गेनाइजर’ में छपे लेख पर हंगामा, भुजबल बोले-यूपी नतीजे पर क्या कहेंगे, भाजपा की सीट कम हुईं?  

भारतMaharashtra ls Elections 2024: अल्पसंख्यकों, गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी ने ठाकरे को दिया वोट, फड़नवीस ने कहा- मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर...

भारतModi 3.0 Cabinet: 72 सदस्यीय मंत्रिमंडल में शीर्ष स्तर पर कोई बदलाव नहीं, विरोधी मोदी को तानाशाह या लोकतंत्र विरोधी की उपाधि देते रहे..., लेकिन

भारतBihar Lok Sabha elections: 10 सीट जदयू के कारण हारे, बीजेपी को वोट ट्रांसफर नहीं, उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा को दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतChhattisgarh School Closed: भीषण गर्मी ने किया बेदम, छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ाईं, जानें शेयडूल

भारतब्लॉग: 'फादर्स डे' के बहाने मानवीय संबंधों के बदलते स्वरूप की चिंता

भारतPM MODI visit UP-Bihar: 9.26 करोड़ लाभार्थी किसान, 20000 करोड़ रुपये की राशि, 17 वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी, 18-19 जून को उप्र और बिहार में रहेंगे प्रधानमंत्री

भारतWest Bengal Kanchenjunga Express: कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, 5 की मौत, 25 घायल

भारतईद-उल-अजहा : अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व