लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की रहने वाली महिला की हुई 'हत्या', पति शक के घेरे में, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2024 10:47 IST

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की रहने वाली एक 36 साल की महिला की कथिततौर पर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में मृतका का पति कथिततौर पर शक के घेरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की रहने वाली एक 36 साल की महिला की कथिततौर पर हत्या कर दी गई हैबताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में मृतका का पति कथिततौर पर शक के घेरे में हैपति ने पत्नी की हत्या करके हैदराबाद गया, जहां उसने बच्चों को मृतका के माता-पिता को सौंप दिया

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की रहने वाली एक 36 साल की महिला की कथिततौर पर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में मृतका का पति कथिततौर पर शक के घेरे में है। आरोप है कि पति ने हत्या को अंजाम दिया और हैदराबाद चला गया, जहां पर उसने बच्चों को मृतका के माता-पिता को सौंप दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मृतका चैतन्य मधागनी की लाश बीते शनिवार को बकले में एक सड़क के किनारे एक व्हीली बिन में मिला था। जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं।

इस संबंध में उप्पल के विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने बताया कि मृतका उनके ही निर्वाचन क्षेत्र से है, उन्हें जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वो फौरन उनके घर गये और माता-पिता से जाकर मिले।

विधायक ने  रेड्डी ने बताया कि महिला के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने मृतका का शव हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी सूचित किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृत महिला का पति विमान से हैदराबाद गया और वहां पर उसने बच्चों को ससुराल में अपने पत्नी के घरवालों को सौंप दिया। विधायक ने आगे कहा कि उसके माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है।

वहीं विक्टोरिया पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर 9 मार्च को जारी एक बयान में कहा, “विनचेल्सिया के पास बकले में एक मृत महिला का पता चलने के बाद होमिसाइड स्क्वाड के जासूस जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने दोपहर के समय मृतका को माउंट पोलक रोड पर पाया।''

इसमें कहा गया है कि मिर्का वे, प्वाइंट कुक पर एक आवासीय पते पर दूसरा अपराध स्थल स्थापित किया गया है और माना जाता है कि यह हत्या से जुड़ा हुआ है, जांचकर्ता मौत को संदिग्ध मान रहे हैं।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याऑस्ट्रेलियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया