लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan के बीच DGMO स्तर की बात, LOC पर स्थिति सामान्य करने के लिए दोनों देश तैयार

By गुणातीत ओझा | Updated: February 25, 2021 22:15 IST

Open in App
अब भारत और पाकिस्तान के बीच मिटेगी दूरी ?भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में सीजफायर पर सभी समझौतों का पालन करने पर सहमति जताई है। बुधवार रात से यह फैसला लागू भी कर दिया गया है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य करना चाहता है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''भारत पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य करना चाहता है। हम शांतिपूर्ण तरीके से सभी द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है। प्रमुख मुद्दों पर हमारी स्थिति में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बैठक में सीजफायर को लेकर फैसला किया गया है। इसके बाद संयुक्त बयान में कहा गया कि सीमाओं पर दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं स्थायी शांति स्थापित करने के लिए डीजीएमओ ने उन अहम चिंताओं को दूर करने पर सहमति जताई, जिनसे शांति बाधित हो सकती है और हिंसा हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान ने समझौते को कूटनीतिक सफलता बताते हुए कहा है कि इससे और अधिक रास्ते खुल सकेंगे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्रीय सुरक्षा डिविजन और रणनीतिक नीति नियोजन के विशेष सहायक मोईद यूसुफ ने एक ऑडियो जारी कर कहा है कि सीजफायर जोकि 24 फरवरी की आधी रात से लागू हुआ है, वह काफी ठोस है और सकारात्मक डेवलपमेंट है। वहीं, पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच डिसइंगेजमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने किसी भी क्षेत्र को स्वीकार नहीं किया है और यथास्थिति में एकतरफा बदलाव को रोका है। म्यूचुअल रि-डिप्लोएमेंट की गलत व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हमारी स्थिति के संबंध में बिल्कुल कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टॅग्स :एलओसीभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र