जेल में बंद हैं संजय सिंह, इशिता ने कहा मेरे 'पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: January 31, 2024 03:23 PM2024-01-31T15:23:09+5:302024-01-31T15:25:44+5:30

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं। जेल में वह क्या सोचते हैं क्या लिखते हैं। इस बारे में नई जानकारी लेकर उनकी बेटी जनता के सामने आई हैं।

Sanjay Singh daughter Ishita said Papa is fighting the dictators of the country | जेल में बंद हैं संजय सिंह, इशिता ने कहा मेरे 'पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं', देखें वीडियो

Photo credit twitter

Highlightsआम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने कहा कि जेल के अंदर मेरे पापा तानाशाहों से लड़ रहे हैंइशिता का 4 मिनट का एक वीडियो आम आदमी पार्टी ने शेयर किया

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं। जेल में वह क्या सोचते हैं क्या लिखते हैं। इस बारे में नई जानकारी लेकर उनकी बेटी जनता के सामने आई हैं। संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने कहा कि जेल के अंदर मेरे पापा तानाशाहों से लड़ रहे हैं।

दरअसल, इशिता का 4 मिनट का एक वीडियो आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश, और आम आदमी पार्टी के नेशनल एक्स एकाउंट से शेयर की गई हैं। इस वीडियो में एक पिता के लिए एक बेटी का भाव साफतौर पर देखने को मिल रहा है। सुनिए जेल में बंद संजय सिंह का कौन सा संदेश इशिता जनता के बीच शेयर कर रही हैं।

इशिता ने कहा खूब करो साहिब, कोशिश हमें मिट्टी में दबाने की, शायद आपको नहीं मालूम, कि ‘‘हम बीज हैं" आदत है हमारी बार-बार उग जाने की। पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है। गांधी जी कितने साल जेल में रहें। इसलिए जेल के डर से संजय सिंह रुकने वाला नहीं है।

संजय सिंह की बेटी क्या करती हैं

सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह अभिनेत्री के तौर पर आगे बढ़ रही हैं। वह डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे रही हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी और उनके पिता की एक फोटो भी है, जिसे उन्होंने फादर डे पर पोस्ट की गई थी।

यहां बताते चले कि दिल्ली की कथित शराब घोटाले से जुड़ी जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह अब तक 51 दिन जेल में बिता चुके हैं।

हालांकि, जेल से ही उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था, और दोबारा सदस्य बने।

Web Title: Sanjay Singh daughter Ishita said Papa is fighting the dictators of the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे