लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस:आइसोलेशन वॉर्ड की नर्स ने सुनाई मरीज़ और अपनी दर्द भरी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2020 01:10 IST

Open in App
क्या होता जब कोरोना का मरीज आइसोलेशन वार्ड में इलाज से गुजर रहा होता है. फेफड़े सांस लेने में दिक्कत महसूस करते है लेकिन दिमाग भी कम परेशानियों ने नहीं गुजर रहा होता है. कैसी होती एक कोरोनावायरस के मरीज के दिमागी हालत. अस्पताल के आसोलेशन वॉर्ड में वो जिंदगी और मौत से तो जूझ ही रहा होता है अपने परिवार से भी दूर रहता है. एम्स ट्रॉमा सेंटर की नर्सिंग ऑफिसर पूजा सेठी आईसीयू के अंदर का पूरा हाल बयां करती है. पूजा बताती है कि कोविड 19 के मरीजों को साइकॉलॉजिकल सपोर्ट की भी जरूरत होती है. वो उन्हें शांत रखने की कोशिश करती हैं. वो मरीज़ को यकीन दिलाते है कि उसकी इस लड़ाई में वो भी उसके साथ है.  बाइट-पूजा सेठी, नर्सिंग ऑफिसर, एम्स ट्रॉमा सेंटर एम्स ट्रॉमा सेंटर में तैनात पूजा सेठी कहती है कि हम अपने घर नहीं जा सकते क्योंकि हम अपने परिवार को जोखिम में नहीं डाल सकते. वो बताती है कि उनके पिता को दमा की परेशानी है. वो उनके साथ जोखिम नहीं उठा सकती क्योंकि उनको पहले से ही फेफड़े की बीमारी है.  इसके लिए मैं AIIMS नर्स यूनियन का बहुत आभारी हूं. पूजा कहती है कि वो नर्स यूनियन के पास गयी और कहा कि वो अपने घर वापस नहीं जा सकती क्योंकि मेरे पिता बुजुर्ग है और दमा के मरीज़ हैं. पूजा कहती है कि अब कुछ दिनों के लिए यहीं उनका दूसरा घर है. ये मरीज, मेरे सह-कर्मचारी मेरे परिवार हैं.पूजा अकेली नहीं हैं, ऐसी ही कहानी एम्स ट्रॉमा सेंटर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रमनदीप कौर की भी है. वो कहती हैं कि मैं दिल्ली सरकार के एनडीएमसी हॉस्टल में रहती हूँ . जहाँ 4 लोग 1 कमरे में रहते हैं. जब मुझे अपनी COVID पोस्टिंग के बारे में पता चला, तो उन्होंने नर्स यूनियन अध्यक्ष  से कहा कि मेरे काम में रिस्क हैं मुझे अलग कमरे की जरूरत है. मैं दूसरों की जान जोखिम में नहीं डाल सकती. रमनदीप याद करती है कि उन्हें 2 दिनों के भीतर अलग जगह मिल गयी. रमनदीप पंजाब की रहने वाली है और पिछले 3 महीने से घर नहीं जा पायी हैं. वो कहती है कि हम नहीं जानते कि हम कब घर जा पाएंगे लेकिन हमारी ज्यादा जरूरत यहां है परिवार उसके बाद आता है.  
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी