लाइव न्यूज़ :

Mangaluru Municipal Corporation water crisis: बिन पानी सब सून, जल को बचाएं, मंगलूरु निवासी रहे तैयार, एक दिन के अन्तर पर आएगा पानी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 05, 2024 11:44 AM

Mangaluru Municipal Corporation water crisis: प्रशासन ने लोगों को जल के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी है और कहा है कि वे घरेलू उपयोग के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से पानी बर्बाद न करें।

Open in App
ठळक मुद्देबगीचों में पानी देने, वाहन धोने और अन्य उपयोग के लिए नल के पानी का उपयोग करते पाए जाएंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में पहली बार मंगलूरु शहर को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 2019 में ऐसी स्थिति बनी थी। यदि दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय पर आता है तो पानी की स्थिति में सुधार होगा।

Mangaluru Municipal Corporation water crisis: मंगलूरु नगर निगम ने शहर में पीने के पानी की बड़ी स्रोत नेत्रवती नदी के बड़े हिस्से के सूख जाने और थुम्बे जलाशय में जलस्तर तेजी से घटने के कारण शहर में एक दिन के अन्तर पर जलापूर्ति का फैसला किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त मुल्लई मुहिलान की अध्यक्षता में शनिवार को मंगलूरु नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। आज की बैठक में लिये गये फैसले के अनुसार शहर के निवासियों को अब दो दिन में एक बार ही जलापूर्ति की जायेगी। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों को जल के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी है और कहा है कि वे घरेलू उपयोग के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से पानी बर्बाद न करें।

जो लोग बगीचों में पानी देने, वाहन धोने और अन्य उपयोग के लिए नल के पानी का उपयोग करते पाए जाएंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पहली बार मंगलूरु शहर को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 2019 में ऐसी स्थिति बनी थी।

उन्होंने बताया कि यदि दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय पर आता है तो पानी की स्थिति में सुधार होगा। उपायुक्त मुहिलान ने कहा कि फिलहाल हमें अपने जल स्रोतों में उपलब्ध जल को लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने पड़ रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएसी यूनिट में संदिग्ध आग लगने के कारण 175 यात्रियों वाले एयर इंडिया के विमान ने की आपातकालीन लैंडिंग

विश्वUK PM Rishi Sunak-Akshata Murthy Rich List: कुल संपति 65.1 करोड़ पाउंड, 245वें स्थान पर, ब्रिटेन पीएम सुनक और पत्नी अक्षता और आगे बढ़े, देखें टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटSunil Chhetri announces Indian team retirement: छेत्री महान खिलाड़ी, कोहली ने किया खुलासा- मुझे पता था संन्यास के बारे में, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टप्रेमिका की हत्या के बाद भाग रहा था हत्यारा प्रेमी, फिर ऐसे फंसा पुलिस के जाल में...जानिए पूरा मामला

क्रिकेटICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में लहरा रहा भारतीय डेयरी का परचम, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बाद स्कॉटलैंड ने प्रायोजक बनाया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Heatwave: नजफगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन, 21 मई तक राहत की संभावना नहीं

भारतआज दिल्ली में पहली चुनावी रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारतआदित्य ठाकरे को रास नहीं आया रश्मिका मंदाना का 'अटल सेतु' की तारीफ करना, एक्ट्रेस पर कसा तंज

भारतSwati Mailwal Assault Case: केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार पर क्यों नहीं हुई अभी तक कार्रवाई, पढ़ें केस की 10 बड़ी अपडेट

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप