लाइव न्यूज़ :

Sawai Madhopur Road Accident: वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह की मौत और मनीष शर्मा के बच्चे मनन और दीपाली घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 11:39 IST

Sawai Madhopur Road Accident: बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा, "अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।"

Open in App
ठळक मुद्देदो घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है। कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

Sawai Madhopur Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनास नदी पुल के पास उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। उसने बताया कि कार में सवार लोग सवाई माधोपुर के गणेश मंदिर में पूजा करने जा रहा था। बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा, "अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि दो घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष शर्मा एवं उसकी पत्नी अनीता, कैलाश शर्मा एवं उसकी पत्नी संतोष, सतीश शर्मा एवं उसकी पत्नी पूनम के रूप में हुई। घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो