लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 7 मई की आधी रात से 15 मई तक सभी दुकानें बंद, सिर्फ ये दुकानें खुलेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2020 23:50 IST

Open in App
अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 291 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4,735 तक पहुंची गयी है. अहमदाबाद में 25 और मरीजों की मौत से शहर में मरने वालों की संख्या 298 तक पहुंच गयी है. अहमदाबाद के बिगड़े हालात से परेशान अहमदाबाद नगर निगम दूध एवं दवाईयों की दुकानें छोड़ कर सभी दुकानों को एक हफ्ते के लिये बंद करने का आदेश दिया है. अहमदाबाद नगर निगम कमिश्नर मुकेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दुकानें सात मई की आधी रात से लेकर 15 मई को सुबह छह बजे तक बंद रहेंगी. इस दौरान अहमदाबाद शहर में केवल दूध एवं दवाईयों की दुकानें ही खुलेंगी. दूध और दवाइयों के अलवा बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी जिनमें फल, सब्जी एवं किराना दुकानें भी शामिल हैं. इससे पहले, शहर में कई सब्जी विक्रताओं को संक्रमित पाए जाने पर अधिकारियों को इनकी स्क्रीनिंग करने पर मजबूर होना पड़ा था. खुद अहमदाबाद निगम कमिश्नर विजय नेहरा कोविड-19 रोगी के संपर्क में आने के बाद खुद क्वारंटाइन में चले गये थे. इसके बाद नगर निगम ने उनकी जगह उपाध्यक्ष और गुजरात समुद्री बोर्ड के सीईओ मुकेश कुमार को नेहरा की जगह निगम की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी.  
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअहमदाबादकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार