Coronavirusपूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। भारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। भारत में इस महामारी के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। पीएम ने Coronavirus और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएम-केयर्स फंड भी शुरू किया गया। ऐसे में लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे हैं। Bollywood Industry के सभी सेलेब्स अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं। शाहरुख, सलमान अक्षय के बाद अब दान करने की लिस्ट में Aamir Khan का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने भी पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किया है। इसके अलावा आमिर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दैनिक मजदूरों की भी सहायता करेंगे। #