Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर बेहद तीखा हमला किया। ...
भाजपा नेता ने कथित तौर पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी को अश्लील गाली दी, जो पश्चिम बंगाल से शुरू हुई और सोमवार सुबह बिहार में प्रवेश कर गई, जैसा कि हाल ही में प्रसारित एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है। ...
Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। राहुल ने सोमवार को इस यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। ...
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बेहद गंभीर आघात करते हुए उसे 'राजनीतिक पर्यटन' की संज्ञा दी। ...
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगी। ...
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह जल्द ही असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए "बॉडी डबल" का नाम और पता साझा करेंगे। ...
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, हमने न्याय यात्रा के कार्यक्रम और रूट चार्ट का विवरण अधिकारियों को बहुत पहले ही सौंप दिया था। यह हमारे लिए बड़ा सवाल है कि आखिर राज्य प्रशासन इस तरह की परेशानियां क्यों पैदा कर रहा है। ...