Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी
By धीरज मिश्रा | Published: January 28, 2024 04:37 PM2024-01-28T16:37:11+5:302024-01-28T16:40:05+5:30
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगी।
Rahul Gandhi is our star campaigner! pic.twitter.com/aEw2B2c4op
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 28, 2024
उन्होंने कहा कि वह प्रेरणादायक नहीं हैं और इतने अहंकारी हैं कि उनमें नेतृत्व के कोई गुण नहीं हैं। वह बस बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना तब हमने कहा था कि वैचारिक विरोधाभास के कारण यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। वे केवल हमारे प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रहे हैं।
आप केवल किसी व्यक्ति का विरोध करने के लिए एक गठबंधन नहीं बना सकतें। आज प्रधानमंत्री विश्व नेता हैं, उन्होंने पूरे वैश्विक समुदाय को प्रेरित किया है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी।यहां बताते चले कि राहुल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने पहली बार हमला नहीं बोला है।
उन्होंने बीते दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि राहुल गांधी सुन लीजिए, आपने जिस तरह असम का अपमान किया है, आपको असम में लोकसभा चुनाव में 2019 से भी कम सीट मिलने वाली हैं।
राहुल गांधी सुन लीजिए, आपने जिस तरह असम का अपमान किया है, आपको असम में लोकसभा चुनाव में 2019 से भी कम सीट मिलने वाली हैं।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 25, 2024
मैं इस यात्रा से जुड़े कुछ खुलासे कर रहा हूँ:
👉 माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन की तैयारी पूर्ण होने के बाद वहाँ दर्शन करने के लिए नहीं गए।
👉 बटद्रवा थान… pic.twitter.com/7GPyH7C1X8
वहीं उन्होंने एक निजी मीडिया के सोर्स के हवाले से कहा था कि उन्होंने यात्रा के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है।
इंडिया टुडे ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है कि राहुल गांधी अपनी बस यात्रा में “body double” का प्रयोग कर रहे थे। इसका मतलब बस में जो व्यक्ति बैठे थे और खिड़की से लोगों को देख रहे थे, वो शायद राहुल गांधी थे ही नहीं।#PressConferenceHighlightspic.twitter.com/b4dPckT4VV
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 25, 2024
राहुल की यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद शुरू
राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो बीते दो दिनों से आराम पर थी। वह रविवार से फिर शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई।
अन्याय के खिलाफ न्याय की शक्ति लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल की भूमि पर आगे बढ़ रही है।
— Congress (@INCIndia) January 28, 2024
यह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलित-आदिवासियों और युवाओं के अधिकारों की यात्रा है।
यह हर उस भारतीय की यात्रा है, जिसने अन्याय को मिटाने की प्रतिज्ञा ली है।
भारत जोड़ो न्याय… pic.twitter.com/0kQEzkSXcs
मालूम हो कि राहुल की न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू हुई और मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश और असम से होते हुए बंगाल पहुंच चुकी है। यह यात्रा अब बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचेगी।