Navratri 2019: नवरात्र में नौ देवियों के लिए इन मंत्रों का करें जाप By ज्ञानेश चौहान | Published: September 29, 2019 2:05 PMOpen in App1 / 9साल में 4 नवरात्र पड़ते हैं लेकिन इनमें सबसे अधिक मान्यता चैत्र और शारदीय नवरात्र की है। चैत्र नवरात्र चैत्र महीने में जबकि शारदीय नवरात्र अश्विन मास में पड़ता है।2 / 9नवरात्र का त्योहार मुख्यत: भारत के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इन दिनों में भक्त उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं।3 / 9नवरात्र में नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है।4 / 9नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। साथ ही कई भक्त इन नौ दिन उपवास या फलाहार करते हैं।5 / 9 नवरात्र के प्रत्येक दिन कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप दें। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कन्याओं को सफेद पुष्प दें। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करें।6 / 9मां को पीले फूलों की माला अर्पित करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।7 / 9नवरात्र में घर के पूजाघर में घी का दीपक जलाएं। माता की स्थापना चंदन की चौकी पर की जाए तो यह शुभ रहता है।8 / 9लाल रंग को वास्तु में शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।9 / 9नवरात्र में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। और पढ़ें Subscribe to Notifications