डांडिया नाइट में महिला संग नाचने को लेकर हुआ विवाद, रोकने पर पति को दिया धक्का, हुई मौत
By धीरज मिश्रा | Published: October 25, 2023 02:56 PM2023-10-25T14:56:19+5:302023-10-25T15:15:27+5:30
एक परिवार नवरात्रि के मौके पर सोसाइटी में आयोजित डांडिया नाइट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। यहां सबकुछ ठीक चल रहा था और सभी डांडिया खेल रहे थे। इस बीच एक युवक के द्वारा एक लड़की के साथ डांस करने की इच्छा व्यक्त की गई। लड़की ने युवक के इस इच्छा को अस्वीकार कर दिया। बावजूद युवक के द्वारा लगातार लड़की को डांस करने के लिए दबाव डाला गया।
ग्रेटर फरीदाबाद: नवरात्रि का पर्व अभी आपने धूमधाम से अपने परिवार के साथ मनाया होगा। लेकिन एक परिवार के लिए यह यह पर्व गमगीन रहा। दरअसल, एक परिवार नवरात्रि के मौके पर सोसाइटी में आयोजित डांडिया नाइट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। यहां सबकुछ ठीक चल रहा था और सभी डांडिया खेल रहे थे। इस बीच, एक युवक के द्वारा एक लड़की के साथ डांस करने की इच्छा व्यक्त की गई। लड़की ने युवक के इस इच्छा को अस्वीकार कर दिया।
बेटी के साथ डांस पर हुआ बवाल, युवकों के साथ धक्कामुक्का में गई पिता की जान। ग्रेटर फरीदाबाद का मामला pic.twitter.com/EbuOuhChDJ
— Dheeraj R Mishra🇮🇳 (@DRMReporter) October 25, 2023
बावजूद युवक के द्वारा लगातार लड़की को डांस करने के लिए दबाव डाला गया। इस पर लड़की ने परेशान होकर अपनी मां से कहा, मां ने जब युवकों को समझाया तो कुछ युवक लड़की की मां के साथ बदतमीजी करने लगे। इस बीच लड़की का भाई बीच बचाव के लिए आता तो उसके साथ युवकों ने मारपीट की। बेटी पत्नी और बेटे को बचाने के लिए पिता बीच में आए तो युवकों के साथ धक्कामुक्की हुई।
इस दौरान लड़की के पिता बेहोश हो गए। आनन-फानन में जब उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेज सोसाइटी में हुआ। यहां सोमवार रात नवरात्रि के मौके पर डांडिआ नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मामले में खेड़ीपुल थाना मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय प्रेम मेहता के रूप में हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। pic.twitter.com/vkV8qzO3eR
— Dheeraj R Mishra🇮🇳 (@DRMReporter) October 25, 2023
बेटी कनिका ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम
खेड़ीपुल पुलिस के अनुसार मृतक प्रेम मेहता की बेटी कनिका ने अपनी शिकायत देते हुए बताया है कि सोमवार-मंगलवार रात करीब एक बजे पूरा परिवार डांडिया नाइट में डांस कर रहे थे। इसी बीच लक्की नाम का एक युवक उनके साथ डांस करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने मना किया और अपनी मां को बताया। मां ने युवक को समझाया तो वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बदतमीजी करने लगा। इस बीच उसका भाई आया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
इस दौरान उसके पिता प्रेम मेहता आए और बीच-बचाव करने लगे। कनिका का आरोप है कि लक्की और उसके कुछ साथियों ने उसके पिता को धक्का दिया। जिससे वह नीचे गिर कर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खेड़ीपुल थाना ने गैर इरातन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम मेहता परिवार के साथ सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रहते थे। बताया जाता है कि वह दिल के मरीज थे। धक्कामुक्की में गिरने से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। जिससे उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।