लाइव न्यूज़ :

June Calendar 2019: जून के इस महीने में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार, तस्वीरें देख जानें इन के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 04, 2019 9:34 AM

Open in App
1 / 13
हर साल की तरह जून महीने में कई सारे व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 5 जून से 21 जून तक ज्येष्ठ का महीना रहेगा। 22 जून से आषाढ़ का महीना प्रारंभ हो जाएगा जो कि जून के ख़त्म होने तक चलता रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि जून 2019 के महीने में कौन से व्रत, त्योहार एवं महत्वपूर्ण तिथियां आ रही हैं:
2 / 13
1) ईद-अल-फ़ित्र (Eid-al-fitr 2019 date) - इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 4 या 5 जून को ईद-अल-फ़ित्र का पर्व मनाया जा सकता है। वैसे चांद की स्थिति के हिसाब से 3 जून की शाम ही तय तारीख का पता चल पाएगा। यह दिन रमजान महीने के अंत को दर्शाता है।
3 / 13
2) महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti 2019) - महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में एक महान राजपूत योद्धा के रूप में जाने जाते हैं। इस वर्ष उनका जन्मोत्सव यानी महाराणा प्रताप जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप एक राजपूत वंश थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई मुगलों को युद्ध में धूल चटाई है।
4 / 13
3) धूमावती जयंती (Dhumavati Jayanti 2019) - यह एक ऐसा हिन्दू पर्व है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। धूमावती जयंती प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास में ही आती है। इस साल यह 10 जून को मनाई जाएगी। यह दिन तंत्र विधा एवं साधनाओं का दिन होता है। इसदिन दस महाविधाओं की पूजा की जाती है।
5 / 13
4) गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2019 date) - 12 जून को गंगा दशहरा है। यह दिन हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा या फिर किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान करते हैं।
6 / 13
5) गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti 2019 date) - 13 जून को देवी गायत्री को समर्पित गायत्री जयंती है। इसदिन लोग मां गायत्री के नाम का व्रत करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
7 / 13
6) निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2019 date) - 13 जून को ही सभी एकादशियों में सबसे अधिक प्रसिद्ध निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस एक एकादशी की व्रत करने से साल भर की एकादशियों जितना फल मिलता है।
8 / 13
7) वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2019 date) - वट पूर्णिमा व वट सावित्री व्रट हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा होती है। इस साल वट पूर्णिमा व्रत 16 जून को है।
9 / 13
8) फादर्स डे (Father's Day 2019 date) - हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को दुनिया के कई देशों में 'फादर्स डे' मनाया जाता है। इस साल यह दिन 16 जून को आ रहा है। इस अवसर भर दुनिया भर में बच्चे अपने पिता को खास नदाज में 'थैंक यू' कहते हैं।
10 / 13
9) कबीरदास जयंती (Kabirdas Jayanti 2019 date) - ज्येष्ठ मास की ही पूर्णिमा तिथि या फिर कई बार पूर्णिमा तिथि के अगले दिन कबीरदास जयंती मनाई जाती है। क्षेत्रों के हिसाब से इसकी तारीख निर्भर करती है। कैलेंडर के अनुसार कबीरदास जयंती 17 जून को है।
11 / 13
10) योग दिवस (Yoga Day 2019) - 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस है। इस उपलक्ष्य में देशभर में योग शिविर लगते हैं। स्कूल और कॉलेजों में योग संबंधित जानकारी दी जाती है।
12 / 13
11) साल का सबसे बड़ा दिन (Longest Day of the Year) - 21 जून को विज्ञान के अनुसार साल का सबसे बड़ा दिन कहा जाता है। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक देर तक पड़ती रहती है। यानी सूरज जल्दी ढलता नहीं है। 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन मनाया जाता है और 22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसदिन सूरज अपने सामान्य समय से पहले ही ढल जाता है।
13 / 13
12) योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2019) - ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। इस साल यह पर्व 29 जून को मनाया जा रहा है। इसदिन श्री हरी के पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं शास्त्रीय उपाय करने का भी विधान शास्त्रों में उल्लेखनीय है।
टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठईदपूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKalashtami 2024: कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और प्रसाद आदि के नियम

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Date: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024 Date: मई में इस दिन है अक्षय तृतीया, जानें तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठVaruthini Ekadashi 2024 Date: कब है वरुथिनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठMay Vrat Tyohar 2024 List: मई माह में आएंगे अक्षय तृतीया, नरसिंह जयंती और बुद्ध पूर्णिमा सहित ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 30 April 2024: आज मेष, वृषभ और सिंह राशिवालों की आज होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा कोई शुभ समाचार

पूजा पाठआज का पंचांग 30 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord Hanuman: हर मंगलवार सुंदर कांड के इन 15 दोहे का करें पाठ, पवनसुत हरेंगे सारे कष्ट

पूजा पाठGuru Gochar 2024: 1 मई से सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बदल रहा है अपनी चाल, जानिए आपकी राशि में क्या होगा इसका प्रभाव

पूजा पाठनरेंद्र कौर छाबड़ा का ब्लॉग: मानवीय जीवन मूल्यों के धनी थे गुरु तेग बहादुर जी