Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: आज मेष, वृषभ और सिंह राशिवालों की आज होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा कोई शुभ समाचार

By रुस्तम राणा | Published: April 30, 2024 06:42 AM2024-04-30T06:42:00+5:302024-04-30T06:42:00+5:30

Next

मेष: आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

वृषभ: आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

मिथुन: आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा।

कर्क: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। 

सिंह: आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहपरिवार किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। 

कन्या: कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। 

तुला: आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रियजनों मीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। 

वृश्चिक: आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएँगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। 

धनु: शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

मकर: आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ: परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। 

मीन: आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा।