लाइव न्यूज़ :

In Pics: 7 इशारों को समझें, क्या आपकी दोस्त आपको सिर्फ 'फ्रेंड' से बढ़कर मानती है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2019 7:48 AM

Open in App
1 / 8
दो लड़कों और दो लड़कियों की दोस्ती से कई गुना बेहतर होती है एक लड़का और एक लड़की कि दोस्ती। दोनों बिना किसी स्वार्थ के अपन इ दोस्ती निभाते हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार और केयरिंग स्वभाव रखते हैं। लेकिन यह दोस्ती अगर बढ़कर कहीं आगे जा रही है तो कैसे जानें? आपकी भी अगर कोई बेस्ट फ्रेंड है आपको शक है कि वो आपको चाहती है तो आगे बताए जा रहे संकेतों से इसे यकीन में बदल लें। आप जान जाएंगे कि वह आपको दोस्त से अधिक मानती है या नहीं।
2 / 8
1) दूसरी लड़कियों के सामने आपकी तारीफ नहीं करती: अगर कोई लड़की आपकी बेस्ट फ्रेंड के सामने आपकी तरीफ करे तो आपकी बेस्ट फ्रेंड कभी सीधा जवाब नहीं देगी। आपके बारे में उलटा ही कहेगी। क्योंकि वह नहीं चाहती कि उसके अलावा कोई और लड़की आपके बारे में सोचे।
3 / 8
2) आपकी दिखाई हर लड़की रिजेक्ट करती है: आपको एक लड़की पर क्रश है और आप जैसे ही उसके बारे में अपनी उस बेस्ट फ्रेंड को बताते हैं तो वह उसमें कोई न आ कोई कमी निकालकर रिजेक्ट कर देती है। इसका मतलब साफ है की मन ही मन वह आपको चाहती है और आपके साथ रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती है।
4 / 8
3) खुद भी लड़के रिजेक्ट करती है: जब भी उसकी लाइफ में कोई नया लड़का आता है और अगर आप उन्हें कहें कि उसे उस लड़के को चांस देना चाहिए तो वह कुछ भी अटपटा सा बहाना बनाकर लड़के से बात तक करने को मना कर देती है। क्योंकि वह आपके साथ होना चाहती है।
5 / 8
4) आपकी पसंद का हर काम करती है: उसे वीडियो गेम खेलना पसंद नहीं लेकिन आपके साथ खेलती है। आपके साथ लाउड म्यूजिक पर डांस भी करती है। आपकी पसंदीदा मूवी देखती है। क्योंकि उसके मन में वह प्यार है जो सिर्फ आपको खुशी देने पर यकीन करता है।
6 / 8
5) आपके साथ होने के बहाने ढूंढती है: उसे किसी इवेंट में जाना हो या पार्टी में, वह हर जगह आपको साथ ले जाती है। इसका केवल एक ही मतलब है कि वो आपको दोस्त से कुछ अधिक मानती है और चाहती है कि हर पल आपके साथ रहे।
7 / 8
6) आपकी पसंद का ख्याल रखती है: लड़कियां जिसे पसंद करती हैं उसे काफी बारीकी से ऑब्जर्व भी करती हैं। इसलिए आपको क्या पसंद है, कैसा गिफ्ट चाहिए, किसी चीज की जरूरत है, वो उसी चीज को लेकर आती है।
8 / 8
7) आपको कैसी लड़की पसंद है: अगर अक्सर आपकी बेस्ट फ्रेंड आपसे ये सवाल करती है तो इसका केवल ये मतलब है कि वह जानना चाहती है की आपको किस तरह की पार्टनर चाहिए। वह क्वालिटी अगर उसमें होगी तो वह उसे आपको जरूर शो करेगी।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेValentine's Week: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत , वैलेंटाइन डे पर समाप्त, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ