लाइव न्यूज़ :

'निसर्ग' की आहट: आज मुंबई तट से 129 साल बाद टकराएगा कोई शक्तिशाली तूफान, NDRF ने संभाला मोर्चा

By मनाली रस्तोगी | Published: June 03, 2020 7:33 AM

Open in App
1 / 8
129 साल बाद आज ''निसर्ग'' चक्रवात महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा और इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है, जोकि 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
2 / 8
निसर्ग चक्रवात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल यानी एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। (फोटो सोर्स- ANI)
3 / 8
वहीं, मुंबई और राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही तूफान आने की भी आशंका है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
4 / 8
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जैसे तटीय जिले तूफान से प्रभावित हो सकते हैं। (फोटो सोर्स- ANI)
5 / 8
इसके साथ ही गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, भावनगर और भरुच जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव के भी तूफान से प्रभावित होने की आशंका है। (फोटो सोर्स- ANI)
6 / 8
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित अलीबाग में चक्रवात ''निसर्ग'' के पहुंचने की आशंका से पहले ही मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई जोकि रात होने तक और तेज हो गई। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
7 / 8
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उप महानिदेशक (मौसम विज्ञान) केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, '' दो जून रात साढ़े दस बजे का मौसम अपडेट। मुंबई और इसके आसपास शाम से बारिश जारी। अब यह तेज हो गई है।'' (फोटो सोर्स- ANI)
8 / 8
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में महानगर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बारिश जबकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। (फोटो सोर्स- ANI)
टॅग्स :मुंबईचक्रवाती तूफान निसर्गमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Voter List 2024: लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले 412416 मतदाता बढ़े, महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, आपका नाम से नहीं कटा!

कारोबारRealme India: भारत में पांच साल में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, 13000 नौकरी, चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने किया धमाल, जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीAyodhya Ram Mandir: सीमा सिंह ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया

क्राइम अलर्टNagpur Railway Station: आजाद हिंद एक्सप्रेस से 3.2 किलो सोना जब्त, कीमत 2 करोड़ रुपए,  युवक अरेस्ट, बांग्लादेश से लाया था और मुंबई ज्वेलर तक पहुंचाना था...

भारतMaratha Reservation "हम किसी भी कीमत पर आरक्षण की मांग को लेकर दृढ़ हैं", मनोज जारांगे पाटिल की पुणे में पदयात्रा के चौथे दिन कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh:दिग्गी का EVM में ईवीएम में गड़बड़ी का डेमो, तरबूज का बटन दबाया, पर्ची सेब की निकली, बोले- सॉफ्टवेयर तय करता है सरकार किसकी

भारतLok Sabha Elections 2024: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, आप अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा

भारतRepublic Day 2024: रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 25 जनवरी को रात 8 बजे से 26 जनवरी दोपहर 12 बजे तक बंद, यहां पढ़े गाइडलाइन

भारत"कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना, चुनावी मजबूरी का फैसला है", तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव की तरह साधा मोदी सरकार पर निशाना

भारतKota Student Suicide: नये साल की पहली त्रासदी, NEET के छात्र ने की आत्महत्या