Lok Sabha Elections 2024: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, आप अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 24, 2024 03:22 PM2024-01-24T15:22:59+5:302024-01-24T15:24:28+5:30

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Lok Sabha Elections 2024 AAP will contest Lok Sabha elections in Punjab alone Shock to Congress CM Bhagwant Mann | Lok Sabha Elections 2024: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, आप अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा

(फाइल फोटो)

Highlights बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटकाआप अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को बंगाल के बाद पंजाब में भी झटका लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जा ने कांग्रेस को झटका देते हुए कहा था बंगाल में कांग्रेस से सीट साझा नहीं की जाएगी और तृणमूल अकेले चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ में INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, '...पंजाब में हम ऐसा(कांग्रेस के साथ गठबंधन) कुछ भी नहीं करेंगे , कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।"

इससे पहले विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है। बनर्जी ने कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रहे टकराव के बीच कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। 

ममता की घोषणा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन हमलावर दिखे और उन्हें अवसरवादी बताया। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने  ममता बनर्जी पर बेहद तीखा हमला करते हुए बीते मंगलवार को कहा कि कांग्रेस बंगाल में उनकी दया के भरोसे नहीं है, पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ना जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2011 के चुनाव में ममता बनर्जी पर कांग्रेस ने कृपा की थी, जिसके कारण वो सत्ता में आई थीं।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 AAP will contest Lok Sabha elections in Punjab alone Shock to Congress CM Bhagwant Mann

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे