लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Polls 2023: वे 6 कारण जिनकी वजह से राजस्थान में कांग्रेस ने गंवाई सत्ता की चाबी

By रुस्तम राणा | Published: December 03, 2023 2:30 PM

Open in App
1 / 7
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। 200 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 113 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। आइए जानते हैं कांग्रेस की हार के कारण क्या-क्या हैं।
2 / 7
1) एंटी इनकंबेंसी - राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परिपाटी रही है। यह आलम पिछले 3 दशकों से चलता आ रहा है। इसी क्रम में जनता ने एकबार फिर से कांग्रेस सत्ता की चाबी लेकर भाजपा को सौंपने का काम किया है।
3 / 7
2) पायलेट-गहलोत संग्राम - यह कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा नुकसानदायक मुद्दा रहा। पायलेट और अशोक गहलोत के बीच संग्राम से न केवल सरकार पंगु बनी बल्कि कांग्रेस ने असहज स्थिति का सामना किया और एक वक्त तो पार्टी टूट की कगार पर भी पहुंच गई।
4 / 7
3) पेपर लीक कांड - राज्य में सरकारी नौकरी को लेकर होने वाले एग्जाम लीक भी गहलोत सरकार के लिए नुकसानदायक रहा, जिससे युवाओं में कांग्रेस सरकार को लेकर एक गलत संदेश गया और बीजेपी को इससे फायदा हुआ।
5 / 7
4) ध्रुवीकरण - भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कन्हैया लाल मर्डर को बखूबी भुनाया, यहां तक कि भगवा पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में यह मुद्दा उठाया था, जिससे वह हिन्दू वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने में सफल रही।
6 / 7
5) लाल डायरी मुद्दा - राजस्थान चुनाव से ठीक पहले लाल डायरी मुद्दा राज्य में जोर-शोर से उठाया गया। इस मुद्दे को राज्य के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने उठाया था, जिसमें गहलोत सरकार पर करप्शन जैसे गंभीर आरोप की बात कही जा रही थी।
7 / 7
6) महिला सुरक्षा- भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में चुनावी प्रचार के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया और गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर चोट कर महिला वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रही।
टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023अशोक गहलोतसचिन पायलटBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: क्या वोटर्स को लुभाने में नहीं काम आ रहा है राम मंदिर का मुद्दा, जानें क्या कहता है सर्वे

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र खत्म किया, लोगों के सारे आधिकार छीन लिये", जयराम रमेश ने पीएम मोदी के उधमपुर रैली पर किया पलटवार

भारत'बीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है', मंत्री आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

भारतLok Sabha Elections 2024: "नकुलनाथ 'नोट-तंत्र' से 'लोकतंत्र' खरीदने की जुगत में हैं, उनके घर नोटों का बंडल है, जिसे वोटों के लिए बांटा जाएगा", कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया आरोप

भारतJammu and Kashmir Lok Sabha Election: 'लोगों की भावनाओं के साथ खेलने में मज़ा आता है', पीएम मोदी ने नॉनवेज खाने के वीडियो पर विपक्ष पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतLord Shri Ram: रामनवमी पर रामलला को सूर्य तिलक से सजाया जाएगा, ऐसे होगा भगवान श्री राम का अभिषेक, देखें वीडियो

भारतBihar LS polls 2024: पहली बार बस से रोड शो कर रहे हैं सीएम नीतीश, बिहार में 40 मिशन का लक्ष्य, जानें कार्यक्रम और शेयडूल

भारतLok Sabha Elections: राजद प्रमुख लालू यादव को तवज्जो नहीं दे रहीं शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, सीवान से निर्दलीय लड़ेंगी, असदुद्दीन ओवैसी ने किया समर्थन!

भारतBihar LS polls 2024: बिहार में 'आया राम गया राम' बोलबाला, जदयू से राजद में आए बीमा भारती और अभय कुशवाहा को टिकट, आम कार्यकर्ता परेशान!

भारतBihar LS polls 2024: लालू-राबड़ी शासनकाल पर सवाल, एनडीए नेताओं ने कहा- 15 साल बिहार में जंगलराज!, 118 नरसंहार के लिए जिम्मेदार कौन